{"_id":"5908afe94f1c1bbf6f4412de","slug":"1-25-lakhh-application-for-admission-in-bhu-conducting-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू द्वारा संचालित स्कूल में प्रवेश के लिए आए सवा लाख आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू द्वारा संचालित स्कूल में प्रवेश के लिए आए सवा लाख आवेदन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 02 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू द्वारा संचालित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वॉयज स्कूल में दाखिले के लिए सवा लाख आवेदन आए हैं। 17 मार्च से लेकर 17 अप्रैल तक चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत कक्षा छह, नौ और 11 के लिए 1,24,674 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मई से शुरू हो रही है, जो 20 मई तक चलेगी।
सेंटर हिंदू ब्वॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. नीरू बहल ने बताया कि कक्षा छह के लिए 32 हजार और कक्षा नौ में 39 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। 11वीं में गणित के लिए 32 हजार, बायो के लिए 13 हजार और आर्ट्स व कामर्स में प्रवेश के लिए छह हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
18 मई को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से छठवीं की प्रवेश परीक्षा होगी। 19 मई को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से नौवीं की व द्वितीय पाली में दोपहर तीन बजे से 11वीं बायो की प्रवेश परीक्षा होनी है। 20 मई को प्रथम पाली में 11वीं गणित और द्वितीय पाली में 11वीं की कला व वाणिज्य की प्रवेश परीक्षा होगी।