{"_id":"612002b18ebc3e799f4ad38a","slug":"1-15-lakh-people-got-vaccinated-in-five-days-varanasi-news-vns60706749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में 1.15 लाख लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में 1.15 लाख लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह अब तक पांच दिन में ही 1.15 लाख से अधिक लोगों ने केंद्रों पर कोरोना का टीका लगवाया। 16 अगस्त को कोरोना काल में रिकॉर्ड एक दिन में 41,582 लोगों का टीकाकरण किया गया। अगर इसी तरह अभियान चलता रहा तो जल्द ही टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। जिले में 18 साल से ऊपर के करीब 28 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी से चल रहे अभियान में अब तक 15,10,709 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस सप्ताह 16 से 20 अगस्त तक 1,15,500 टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में 18769 ने टीका लगवाया। 18 से 44 वर्ष के 17,615 और 45 वर्ष से ऊपर के 1,154 लोग शामिल हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय केंद्र पर 8 और महिला स्पेशल बूथ पर 190 महिलाओं को टीका लगाया गया। बताया कि शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। इसके लिए सुबह आठ बजे कोविन पोर्टल पर स्लॉट की बुकिंग कराई जा सकती है।
इस सप्ताह के टीकाकरण का आंकड़ा
20 अगस्त 18769
19 अगस्त 22202
18 अगस्त 17863
17 अगस्त 15139
16 अगस्त 41582
विज्ञापन
इस सप्ताह के टीकाकरण का आंकड़ा
20 अगस्त 18769
19 अगस्त 22202
18 अगस्त 17863
17 अगस्त 15139
16 अगस्त 41582