{"_id":"6fd66eebdeba0af8c4237cfd200d0fb1","slug":"-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझी प्रकरण समाज को बांटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझी प्रकरण समाज को बांटने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महंत आदित्यनाथ ने कहा है कि बिहार में समाजवादियों की राजनीतिक अवसरवादिता सामने आ गई है। अगड़ा-पिछड़ा के नाम पर समाज को बांटने का जो पाप समाजवादियों ने किया है वह अब बिहार में दलित सीएम को हटाने की कोशिश से साफ हो गया है। उन्होंने सीमा पर पाक के बार-बार सीजफायर उल्लंघन पर कहा कि केंद्र की सरकार सुरक्षा के मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं कर सकती। घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सतुआ बाबा महामंडलेश्वर संतोष दास के साथ मंदिर में बटुकों से मिलने और संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पड़ोसी मुल्कों के साथ संबंध सुधारने की जो पहल की है, उसका असर दुनिया के ताकतवार देशों में भी देखा जा रहा है। पाक सीमा पर सीज फायर के उल्लंघन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि
राम ने रावण से अंत तक शांति की अपील की थी। कृष्ण भी नहीं चाहते थे कि महाभारत का युद्ध हो। वो शांति का रास्ता अपनाने के लिए संधि कराना चाहते थे लेकिन जब आतताई ने नहीं माने तो उसका जवाब दिया गया। जरूरत पड़ी तो बंदूक का जवाब मोर्टार से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाक के हालत
विज्ञापन
ठीक नहीं हैं। वहां के पीएम कुछ और चाहते हैं और सेना कुछ और। चीन के विस्तारवादी रवैये पर उनका कहना था कि दुनिया के ताकतवर देश भारत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। चीन के अभियान पर लगाम लगेगी। विश्व के शक्ति संपन्न देश भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए आगे आ रहे हैं।