फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   upset from eve teasing girl student immolates self

तेजाब के खौफ ने आत्मदाह के लिए किया मजबूर

Sat, 23 Mar 2013 09:13 PM IST
फीरोजाबाद/ब्यूरो
फीरोजाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 23 Mar 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
upset from eve teasing girl student immolates self

छेड़छाड़ के बाद एक शोहदे के हौसले इतने बढ़ गए कि वह छात्रा पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने और परिजनों की हत्या की धमकी दे दी। दहशत में आई युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में छात्रा को उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


छात्रा थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर की रहने वाली है। शुक्रवार करीब 10 बजे अपने घर की दूसरी मंजिल पर उसने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली।
विज्ञापन


छात्रा की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से छात्रा को आग की लपटों से बचाया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा करीब 70 फीसदी जल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती छात्रा ने शनिवार दोपहर होश आने पर बताया कि उनके मकान के पास स्थित चूड़ी गोदाम में एक युवक काम करता है। वह काफी समय से उसे परेशान कर रहा था।

आते-जाते उस पर फब्तियां कसता था। अब तो रास्ता रोककर शादी के लिए कहने लगा था और इनकार करने पर तेजाब डाल कर चेहरा खराब करने की धमकियां देने लगा। परिजनों को बताने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा।


छात्रा ने बताया कि उसकी धमकियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एएसपी राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed