{"_id":"bbb40f0e-6e9d-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"up-roadways-increased-volvos-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो का किराया 53 रुपए तक बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो का किराया 53 रुपए तक बढ़ा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने वॉल्वो के यात्रियों पर भी नए किराए का बोझ बढ़ा दिया है। रविवार से वॉल्वो बसों का किराया 17 से 53 रुपए तक बढ़ गया। अब तक 1.85 रुपए प्रति किमी की दर से किराया चुकाने वाले यात्रियों को अब दो रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि निगम के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश पर तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जारी किए गए किराए में 20 रुपए आरक्षण शुल्क के रूप में शामिल है लेकिन यात्री अगर बस अड्डे के करंट काउंटर और वॉल्वो के कंडक्टर से टिकट खरीदेगा तो उसे 20 रुपए कम देने होंगे।
विज्ञापन
दीक्षित के अनुसार यात्री को लखनऊ से वाया मथुरा होकर दिल्ली जाने पर 1231 के बजाय 1264 रुपए और लखनऊ से वाया एक्सप्रेस-वे होकर जाने पर 1171 के बजाय 1224 रुपए किराया देना होगा। इसी प्रकार लखनऊ से जयपुर के लिए 1220 रुपए के बजाय 1254 रुपए किराया चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
लखनऊ से वॉल्वो का किराया (रुपए में)
कहां तक पहले अब बढ़ोत्तरी
दिल्ली वाया मथुरा 1231 1264 33
दिल्ली वाया एक्सप्रेस-वे 1171 1224 53
वाराणसी 624 660 36
गोरखपुर 619 653 34
इलाहाबाद 413 440 27
देहरादून 1147 1192 45
आगरा 775 816 41
जयपुर 1220 1254 34
बलिया 825 869 44
कानपुर 192 209 17
(नोट : वॉल्वो का यह किराया आरक्षित टिकट का है।)