फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up: Rape and murder of two women

यूपीः बलात्कार के बाद दो युवतियों की हत्या

Tue, 26 Mar 2013 10:50 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 26 Mar 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
up: Rape and murder of two women

ऐन होली से पहले यूपी में बलात्कार के बाद दो युवतियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहली घटना इलाहाबाद की है जहां करेली में रविवार को घर से चारा लेने निकली युवती का निर्वस्त्र शव सोमवार सुबह खेत में मिला। उसे रेप के बाद मारने का संदेह है।

विज्ञापन


वहीं पड़ोसी जिला कौशाम्बी के मंझनपुर इलाके में भी दो दिन से लापता युवती की लाश पड़ोसी के मकान में बोरे में मिली तो गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। रेप और हत्या से चौतरफा गुस्सा है। कातिलों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बलात्कार के बाद युवती को मार डाला

इलाहाबाद के करेली इलाके में 18 साल की एक युवती को खेत में बलात्कार के बाद बेरहमी से मार डाला गया। वह रविवार दोपहर घर से भैंस के लिए चारा लेने निकली थी। तब से लापता था। घरवाले खोज रहे थे। सोमवार सुबह खेत में उसका निर्वस्त्र शव मिला। उसके गले पर गहरे घाव थे। अभी कातिलों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेली इलाके में एक गांव का एक व्यक्ति मजदूरी के सहारे अपने परिवार का गुजारा करता है। 18 वर्षीय रोली (नाम काल्पनिक) उसके पांच बच्चों में बड़ी थी। रविवार दिन में करीब 12 बजे वह भैंस के लिए चारा लेने के लिए खुरपा लेकर घर से खेतों की ओर गई थी। वह देर तक नहीं लौटी तो दोपहर बाद मां ने पड़ोसियों के साथ खोजबीन शुरू की। देर रात तक खोजा गया लेकिन रोली का कुछ भी पता नहीं चला।

सोमवार सुबह रोली की मां ने पति और ननद के साथ रोली की तलाश शुरू की। रोली के साथ अनहोनी की आशंका थी इसलिए खेतों में भी  खोजबीन की जाने लगी। सुबह करीब सात बजे मां ने ही सबसे पहले गेहूं के खेत में रोली की लाश देखी। उसके तन पर एक भी कपड़े नहीं थे। कपड़े पास में ही पड़े थे। गले पर गहरे घाव थे। उनसे खून बहकर सूखा था। यह देख मां सहित परिवार के लोग रोने-कलपने लगे। खबर गांव तक पहुंची तो कोहराम मच गया।

खबर पाकर करेली एसओ और सीओ सहित कई अफसर पहुंच गए। घटनास्थल के आसपास चेकिंग की गई पर कोई क्लू नहीं मिल सका। रोली का खुरपा भी नहीं मिला। शक है कि रोली को खेत में अकेला पाकर वहशी युवकों ने बलात्कार किया। फिर पकडे़ जाने के डर से खुरपा से प्रहारकर उसे मार डाला। पुलिस हैवानियत करने वाले युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घरवालों ने रोमी की अंत्येष्टि की। बलात्कार की पुष्टि के लिए डॉक्टरों ने नमूना जांच के लिए भेजा है।

विकलांग युवती से दूराचार के बाद हत्या
कौशाम्बी में मंझनपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में सोमवार दोपहर बाद बोरे में युवती की अधजली लाश मिलने से खलबली मच गई। मानसिक रूप से कमजोर और विकलांग युवती दो दिन से लापता थी। शक है कि बलात्कार और हत्या के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था।  गुस्से से उफनाए परिजनों ने पड़ोसी के मकान पर पथराव कर दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। शव को चीरघर भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

मंझनपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार की 20 वर्षीय गीता (नाम काल्पनिक) मंदबुद्धि और विकलांग थी। वह शनिवार शाम से गायब थी। घरवालों ने खोजा लेकिन वह नहीं मिली। सोमवार दोपहर बाद उसी मुहल्ले के एक मकान के आंगन में बोरे में लाश की खबर फैलने पर भीड़ लग गई। बोरे में देखा गया तो शव गीता का था। शव आधे से ज्यादा जला भी था। बोरे में लाश सबसे पहले किराएदार ने देखी थी।

गीता के परिजनों ने मकान मालिक और किराएदार पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। वे ईंट-पत्थर चलाने लगे। कुछ देर में पुलिस पहुंची और गुस्साए लोगों को संभाला। शक जताया गया कि गीता के साथ पहले दुराचार किया गया, फिर मारकर लाश बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की।


पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया भी गया था। मौके पर पहुंचे एसपी शिवशंकर सिंह ने भी युवती के घरवालों और आसपास के लोगों से बात की। युवती के भाई ने इसी मुहल्ले में किराए पर रहने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर हत्याकांड की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed