{"_id":"5d0466f2-a796-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"up-officers-lie-catch-chief-minister-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के अफसरों का ‘झूठ’ पकड़ेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के अफसरों का ‘झूठ’ पकड़ेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश
मुरादाबाद/पुनीत शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निस्तारित...निस्तारित...निस्तारित। हर तहसील दिवस के बाद शिकायतों के आगे यह लिखा जरूर जाता है लेकिन हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन
इस खेल को मुख्यमंत्री ने खुद ही पकड़ा है और अब अफसरों के झूठ को पकड़ने का फैसला किया है।
हर जिले से उन बीस शिकायतों का चयन किया जाएगा जिन पर निस्तारण लिखा जा चुका होगा। ऐसे फरियादियों से मुख्यमंत्री खुद संपर्क कर हाल जानेंगे। झूठ पकड़ाने पर अफसरों पर कार्रवाई भी होगी।
लोग दूर दराज से तहसील दिवसों में शिकायतें लेकर आते हैं लेकिन ज्यादातर पर कोई सुनवाई नहीं होती। अफसर रिकार्ड दुरुस्त दिखाने के लिए शिकायत को निस्तारित दिखाते हैं।
विज्ञापन
तमाम ऐसे लोगों की शिकायतों को भी अफसरों ने कागजों में ही निपटा दिया जो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिले थे।
‘जनता दर्शन’ में दरख्वास्त दी गई थी। प्रमुख सचिव राजस्व ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि मुख्यमंत्री किसी भी जिले की शिकायतों पर सीधे फरियादी से बात करेंगे।
विज्ञापन
अगर फर्जी रिपोर्टिंग की गई तो तत्काल कार्रवाई होगी।
जिलों में नहीं हो रही सुनवाई
बड़ी संख्या में लोग अपनी बात कहने के लिए लखनऊ तक की दौड़ कर रहे हैं। इससे साफ है कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। तहसील दिवसों की शिकायतों को भी बस यूं ही निपटाया जा रहा है।
राजस्व विभाग से मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर, अलीगढ़, लखनऊ, आगर, झांसी, देवीपाटन और कानपुर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर तहसील दिवस की शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को कहा गया है।