फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Nikay Chunav Campaigning for body elections over voting on May 11 in 38 districts Results will come on 13th

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में थमा निकाय चुनाव का प्रचार, 38 जिलों में 11 मई को मतदान; 13 को आएंगे नतीजे

Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
सार

दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा। यह चुनाव सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर कराया जा रहा है। साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए होगा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Campaigning for body elections over voting on May 11 in 38 districts Results will come on 13th
यूपी निकाय चुनाव का प्रचार खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 मई को प्रदेश के 38 जिलों में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। जहां एक ओर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं, वहीं चुनाव प्रेक्षकों ने भी जिलों में जाकर कमान संभाल ली है। 

विज्ञापन

दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा। यह चुनाव सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर कराया जा रहा है। साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए होगा। कुल 370 निकायों एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों पर यह निर्वाचन कराया जा रहा है। इस चरण में मत 1,92,32,004 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,16,992 और महिला मतदाताओं की संख्या 90,15,012 है। इस चरण में प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों ने सभी मतदाताओं तक पहुंचा की पूरी कोशिश की। उधर प्रेक्षकों ने भी जिलों में मोर्चा संभाल लिया है। न केवल जुलूस रैली आदि पर वे नजर रखेंगे बल्कि चुनाव की पूरी तैयारियों पर निगाह रखेंगे। कहा गया है प्रत्येक गंभीर बात की सूचना निर्वाचन आयोग से साझा की जाए।

विज्ञापन

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराएं : निर्वाचन आयुक्त
दूसरे चरण के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा है कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी, वेब कास्टिंग कराएं। सोमवार को आईजी कानून एवं व्यवस्था डॉ. संजीव गुप्ता ने इसको लेकर अधिकारियों संग बैठक की थी। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी भी पोलिंग बूथ की निर्धारित सीमा के भीतर कतई प्रवेश न करे। मतदाता को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अवसर प्रदान किया जाए। लापरवाही पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी केंद्रों पर तैनात पुलिस बल के अतिरिक्त भी यदि जरूरत पड़े पुलिस बल तैनात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed