फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Nikay Chunav 2023 Deputy CM Keshav Prasad maurya said in Varanasi 75 out of 100 is ours

UP Nikay Chunav 2023: विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- 100 में 75 हमारा है

Fri, 28 Apr 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 09:37 PM IST
सार

 यूपी निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज का युवा विकास, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सख्त कानून व्यवस्था का हिमायती है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Deputy CM Keshav Prasad maurya said in Varanasi 75 out of 100 is ours
वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें पहले से ही पता है कि निकाय चुनाव में कमल ही खिलेगा। इसीलिए सपा, बसपा और कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव प्रचार करने का साहस नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सुसुवाही स्थित प्रभाकर राय के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चुनावी चर्चा की। साथ ही कहा कि अब जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारा लगवाया और कहा कि 13 मई को सपा, बसपा, कांग्रेस गई। 100 में 75 हमारा है। 25 में बंटवारा है। बंटवारे में भी हमारा है। 

विज्ञापन

निकाय से लोकसभा चुनाव में मिलेगा फायदा

उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वाराणसी आए और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। पहले चाय पर चर्चा की, फिर रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में नए मतदाताओं ने संवाद किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा। इसका फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  गाजीपुर में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की रैली, बोले- विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी BJP सरकार

जो राजनीतिक दल भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की सोच रहे हैं, वे हताशा न निराशा में डूब जाएंगे। दुनिया भारत और भारत के युवाओं की ओर देख रही है। आज का युवा विकास, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सख्त कानून व्यवस्था का हिमायती है। काशी का विकास तेजी से हो रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से संपर्क करके समर्थन मांगना है। इस दौरान भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed