{"_id":"68fdc36e9f9c061c8905f0ca","slug":"up-moradabad-student-dies-in-amu-hostel-family-informed-over-phone-stunned-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद की छात्रा ने एएमयू हाॅस्टल में की आत्महत्या, फोन पर सूचना...परिजन रह गए सन्न, मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद की छात्रा ने एएमयू हाॅस्टल में की आत्महत्या, फोन पर सूचना...परिजन रह गए सन्न, मच गया कोहराम
Sun, 26 Oct 2025 12:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:15 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मुरादाबाद निवासी छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दीपावली की छुट्टी पर उसकी रूम पार्टनर घर गई हुई थी। परिजनों को सूचना मिलने पर उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विवि
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिविल लाइंस के अगवानपुर की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मुमताज हॉल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम मुमताज हॉल के कमरे में लटका मिला। शुक्रवार देर रात से अंदर से कमरा बंद होने पर जब संदेह हुआ तब यह घटना प्रकाश में आई।
विज्ञापन
फिलहाल कारणों को लेकर पुलिस व एएमयू इंतजामिया के अधिकारी जांच में जुटे हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए कमरा सील कर दिया गया है। मूल रूप से मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र के अगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती एएमयू वीमेंस कॉलेज में बीए की छात्रा थी। वह कॉलेज परिसर के ही मुमताज हॉल में एक अन्य साथी छात्रा संग रहती थी।
विज्ञापन
दीपावली की छुट्टी होने पर साथी छात्रा अपने घर गई थी। वह अभी वापस नहीं आई। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली के अनुसार मुमताज हॉल के प्रोवोस्ट व वार्डन के जरिये शनिवार शाम आठ बजे यह खबर मिली कि एक कमरा शुक्रवार देररात के बाद से खुला नहीं है।
विज्ञापन
इस जानकारी पर जांच करते हुए कमरा प्रयास कर खोला गया तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे छात्रा का शव लटका मिला। इस सूचना पर सीओ तृतीय सर्वम सिंह, सिविल लाइंस पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। प्रारंभिक जांच के बाद शव उतरवाकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
इधर, छात्रा का एक भाई एएमयू में विधि का छात्र है। उसे भी खबर देकर बुला लिया गया। छात्रा की सहेलियों से भी जानकारी की जा रही है। उसके भाई से पूछताछ, मोबाइल नंबर आदि के जरिये आत्महत्या के कारणों पर जानकारी करने का प्रयास हो रहा है।
एएमयू वीमेंस कॉलेज के आवासीय हॉल परिसर में छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। परिवार व साथी छात्राओं से बातचीत के जरिये कारण जानने का प्रयास हो रहा है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी अलीगढ़