फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Four youths committed suicide in Muzaffarnagar

UP: मुजफ्फरनगर में चार युवकों ने किया सुसाइड, दिनभर इधर से उधर दौड़ फंदे पर टंगी लाशें उतारती रही पुलिस

Sun, 30 Mar 2025 11:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 30 Mar 2025 11:14 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में चार अलग-अलग स्थानों पर चार युवकों ने सुसाइड कर लिया। कोई स्कॉलरशिप न मिलने से परेशान था, तो किसी को उसके ऑफिस में परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: Four youths committed suicide in Muzaffarnagar
विपिन की मौत के बाद कादीपुर गांव में पहुंची पुलिस और एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जनकपुरी व अमित विहार में दो छात्रों सागर धीमान (30) व सूरज (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले दस दिनों में दो छात्रों सहित आठ लोगों ने आत्महत्या की है। सागर ने यू ट्यूब पर फंदा बनाना सीखा था, उसने स्कॉलरशिप न मिलने के कारण ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन

 

UP: Four youths committed suicide in Muzaffarnagar
मृतक युवक विपिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी निवासी सागर धीमान बी फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार रात में सागर के माता पिता नीचे कमरे में सो रहे थे। छात्र ने घर की तीसरी मंजिल पर पढ़ने के लिए एक कमरे में मेज आदि सामान रखा था। रात में वह पढ़ने के लिए गया था। आधी रात के बाद भी वह नीचे सोने के लिए नहीं आया तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा। वहां रस्सी के सहारे छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिजन में शोक छा गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि छात्र स्कॉलरशिप न मिलने से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नई मंडी कोतवाली के अमित विहार में थाना गढ़ीपुख्ता के गांव कैल शिकारपुर निवासी सूरज अपनी बुआ ओमवीरी के घर रहकर कक्षा 12 की शिक्षा प्राप्त कर रहा था। उसने इस बार परीक्षा दी थी। शुक्रवार रात अमित की बुआ व फूफा सो गए। इसी बीच अमित ने दूसरे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गैस वेल्डिंग कटर से गेट को काटा और तब अंदर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा।
 
विज्ञापन

मानसिक तनाव के कारण युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला

कादीपुर गांव में युवक ने कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।
भोपा थाना के गांव कादीपुर निवासी विपिन कुमार (34) हरियाणा में एक पेस्टीसाइड कंपनी में नौकरी करता था। दो दिन पूर्व गांव में आया था। शनिवार को परिजनों के साथ खेत में गन्ने की बुवाई करने के बाद घर के नीचे वाले कमरे में आकर लेट गया। पिता रमेशपाल बराबर के कमरे में लेटा था। परिवार पहली मंजिल पर बने मकानों में रहता है। विपिन जब खाना खाने ऊपर नहीं पहुंचा तो माता बाला ने बड़े बेटे सचिन को बुलाकर लाने कहा। सचिन ने दरवाजा खोला तो विपिन छत के पंखे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी भोपा रवि शंकर मिश्रा, थाना पुलिस, जांच फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। 
 

सुसाइड नोट में कंपनी में ही काम करने वाले कुछ युवकों, वहां की पुलिस पर बेइज्जती करने, मानसिक रूप से परेशान करने की बात लिखी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, सीओ अनुज चौधरी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात भी लिखी है। गांव वालों से परिवार का ख्याल रखने की बात भी लिखी। मृतक के परिवार में पिता रमेशपाल, माता बाला देवी, भाई सचिन व राहुल हैं। राहुल बीएसएफ में है।
 

शादी से सात दिन पहले युवक का फांसी पर लटका मिला शव

तितावी के गांव साल्हाखेड़ी निवासी गौरव (23) का शव शादी से सात दिन पहले गांव में ही मास्टर देवराज के आग के बाग में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। 
परिजनों ने बताया कि गौरव की 7 अप्रैल को शामली बरात जानी थी। उसके मोबाइल में एक ही नंबर की दस मिस कॉल मिली हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। गौरव लगभग चार बजे घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed