फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections Exit Poll 2022 Raised the Hopes of SP Alliance Expected to Get 238 Seats in Survey

UP Chunav 2022: एक और एग्जिट पोल ने बढ़ाई अखिलेश की उम्मीदें, सर्वे में सपा गठबंधन को 238 सीटें मिलने का अनुमान

Wed, 09 Mar 2022 01:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 09 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सात चरणों का मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें 10 मार्च पर टिक गईं हैं। इसी दिन यूपी समेत चुनाव वाले पांचों राज्यों के परिणाम जारी होंगे। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश की हो रही है। 

विज्ञापन
UP Elections Exit Poll 2022 Raised the Hopes of SP Alliance Expected to Get 238 Seats in Survey
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सोमवार को 12 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। सिर्फ देशबंधु के एग्जिट पोल में कहा गया कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अब एक और सर्वे में राज्य में सत्ता परिवर्तन का अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन

 
4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का वोट शेयर भी घटने का अनुमान
सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है। 


देशबंधु के सर्वे में सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटों का अनुमान
देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।  



अखिलेश ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा, 'जनता इस बार डबल इंजन सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को 300 सीटें मिलना तय है।' अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं।'

अन्य एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिल रहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed