फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Exit Poll of Andhra Pradesh Chief Minister Wife Channel Seats Prediciton SP BJP and BSP

यूपी चुनाव: आंध्र से आए इस सर्वे में यूपी में बन रही अखिलेश सरकार, बसपा-कांग्रेस को भी फायदे का अनुमान

Tue, 08 Mar 2022 05:42 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Mar 2022 05:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव में किसकी हार होगी और किसकी जीत, ये तो 10 मार्च को मतगणना के बाद मालूम चलेगा। इससे पहले आए ज्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान है कि यूपी में फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल राज्य में सपा की सरकार बनने का भी अनुमान लगा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Elections 2022 Exit Poll of Andhra Pradesh Chief Minister Wife Channel Seats Prediciton SP BJP and BSP
प्रियंका गांधी, मायावती और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 बड़े चैनलों और एजेंसियों का अनुमान हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की फिर से सरकार बन रही है। वहीं, तीन एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के आसार हैं। इनमें देशबंधु और 4-पीएम के साथ दक्षिण भारत के एक चैनल का एग्जिट पोल शामिल हैं। ये एग्जिट पोल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी की पत्नी वाईएस भारती रेड्डी के चैनल साक्षी टीवी ने किया है। रेड्डी इस चैनल की चेयरपर्सन हैं। आत्मसाक्षी ग्रुप के सर्वे का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जानिए साक्षी चैनल के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें दी गईं? 
विज्ञापन


सपा की सरकार बनेगी, बसपा-कांग्रेस को भी कुछ सीटों का फायदा
आत्मसाक्षी ग्रुप के एग्जिट पोल का अनुमान है कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पोल में कहा गया कि सपा इस बार 235 से 240 सीटें जीत सकती है। वहीं, भाजपा 138 से 140 सीटों तक सिमट जाएगी। बहुजन समाज पार्टी को भी 2017 के मुकाबले कुछ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। साक्षी ग्रुप के सर्वे में इस बार बसपा को 19 से 23 सीटें तक मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12 से 16 और अन्य के खाते में एक से दो सीटें जा सकती हैं। 
विज्ञापन


इन दो सर्वे में भी सपा सरकार बनने का दावा

1. देशबंधु : सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटों का अनुमान
देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2. 4-पीएम : पूर्ण बहुमत के साथ अखिलेश बनाएंगे सरकार 
4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

अन्य एग्जिट पोल में क्या दावे किए गए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed