फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections 2022 Exit Poll Ambedkarite Media Organization The Shudra Showing BSP Victory Know SP BJP Vote Share

क्या मायावती बना लेंगी सरकार? : इस एग्जिट पोल में बसपा को दिखाया गया आगे, जानिए सपा, भाजपा के पक्ष में कितने फीसदी लोग

Wed, 09 Mar 2022 06:49 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 09 Mar 2022 06:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भावी सरकार को लेकर अटकलों का दौर जारी है। चुनाव में कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसका पता तो कल चल जाएगा, लेकिन इसके पहले अलग-अलग एग्जिट पोल ने लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Exit Poll Ambedkarite Media Organization The Shudra Showing BSP Victory Know SP BJP Vote Share
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी चुनाव को लेकर अब तक 14 न्यूज चैनलों और एजेसियों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इनमें 11 सर्वे की मानें तो इस बार सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे, वहीं तीन सर्वे में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते दिख रही है। इस बीच, एक नया सर्वे सामने आया है। ये सर्वे अंबेडकराइट मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के चैनल 'द शूद्र' ने कराया है। इसमें दावा किया गया है कि इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती सरकार बनाने में कामयाब होंगी। 
विज्ञापन


क्या कहा गया सर्वे में? 
'द शूद्र' ने ट्वीटर पोल के जरिए ये सर्वे कराया। इसमें कुल 3641 लोगों ने शिरकत की। दावा किया गया कि प्रदेश में इस बार न तो योगी आदित्यनाथ और न ही अखिलेश सत्ता में आएंगे। बल्कि बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सर्वे में 47.7% लोगों ने बसपा के समर्थन में वोट किया है। समाजवादी पार्टी के लिए 39.4%, जबकि भाजपा के पक्ष में केवल 7.1% लोगों ने वोट किया है। 
विज्ञापन


अखिलेश के पक्ष में किसने-किसने किया दावा?
1. 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है। सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. देशबंधु के सर्वे में सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटों का अनुमान
देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।  


3. आत्मसाक्षी ग्रुप : सपा की बनेगी सरकार
आत्मसाक्षी ग्रुप के एग्जिट पोल का अनुमान है कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पोल में कहा गया कि सपा इस बार 235 से 240 सीटें जीत सकती है। वहीं, भाजपा 138 से 140 सीटों तक सिमट जाएगी। बहुजन समाज पार्टी को भी 2017 के मुकाबले कुछ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। साक्षी ग्रुप के सर्वे में इस बार बसपा को 19 से 23 सीटें तक मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12 से 16 और अन्य के खाते में एक से दो सीटें जा सकती हैं। 

अन्य एग्जिट पोल में क्या दावे हुए? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed