फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election: congress-sp alliance may announce on 8th of january

यूपी चुनाव: कांग्रेस-सपा गठबंधन के आसार बढ़े, 8 जनवरी को ऐलान संभव

Fri, 06 Jan 2017 11:00 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/ कानपुर
आदर्श त्रिपाठी/ कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
up election: congress-sp alliance may announce on 8th of january
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस गठबंधन के आसार बढ़ गए हैं। कांग्रेस तो तैयारी में भी जुट गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो आठ जनवरी को इस पर मुहर लगने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में जहां पहले चरण के चुनाव होने हैं, वहां के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची बृहस्पतिवार को फाइनल की गई है। गठबंधन होने की सूरत में निर्धारित विधानसभा के लिए तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस को गठबंधन से खासी उम्मीद है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद भी सपा के साथ गठबंधन होने पर सकारात्मक हैं। अब अखिलेश के हावी होने के बाद गठबंधन लगभग तय हो गया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विधायकों के साथ हुई बैठक पर लखनऊ में मौजूद कांग्रेसी लगातार निगाह बनाए रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को 200 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद कांग्रेसियों ने चुनाव समिति की बैठक में गठबंधन के लिहाज से तैयार सूची की पहले स्क्रूटनी की। इसके साथ अकेले चुनाव लड़ने वाली सूची को भी शुक्रवार को दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के खाते में तीन सीटें
सपा के साथ गठबंधन की सूरत में कांग्रेस के खाते में कानपुर शहर की दो और ग्रामीण क्षेत्र की एक सीट जा सकती है। गठबंधन की सूरत में बनी संभावित प्रत्याशियों और विधानसभा सीटों की सूची इसी लिहाज से तैयार की गई है।

मैं अखिलेश को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती हूं: शीला दीक्षित 

up election: congress-sp alliance may announce on 8th of january
शीला दीक्ष‌ित
कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ चुनाव पूर्व गठजोड़ करने पर कोई एतराज नहीं है। पार्टी की ओर से घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने युवा नेता अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

दीक्षित ने बताया कि उन्होंने भी सुना है कि अखिलेश कह चुके हैं कि यदि कांग्रेस और उनकी पार्टी का गठजोड़ होता है तो अच्छा परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा, ‘यदि यह खबर सही है कि अखिलेश चुनाव मुहिम का नेतृत्व करने जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर मैं पीछे हट जाऊंगी। मैं खुद से ज्यादा उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बैठते देखना चाहूंगी।’

गठबंधन की स्थिति में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर शीला दीक्षित ने कहा, ‘सपा के साथ गठबंधन की खबरें अभी अपुष्ट हैं। यदि ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर मैं उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री को चुनना पसंद करूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed