फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 Lucknow mohanlalganj stale food came for employees on election duty

UP Election 2022: चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए आया बासी और बदबूदार खाना, मोहनलालगंज का है मामला

Wed, 23 Feb 2022 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Feb 2022 11:19 AM IST
सार

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सब्जी से बदबू आ रही और पूड़ी टूट नहीं रही। लापरवाही के कारण पुलिसकर्मी व अन्य मतदान कर्मी भूखे रहने को मजबूर हैं

विज्ञापन
UP Election 2022 Lucknow mohanlalganj stale food came for employees on election duty
up election 2022 lucknow - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट के मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को बासी और बदबूदार खाना देने की शिकायत सामने आई है। इन कर्मचारियों में मतदान अधिकारियों समेत पुलिसवाले भी शामिल हैं। इन सभी खाने के लिए बासी खाना दिया गया है।

विज्ञापन


इस बात की शिकायत जब कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर की तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई पुलिसवालों ने खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सब्जी से बदबू आ रही और पूड़ी टूट नहीं रही। लापरवाही के कारण पुलिसकर्मी व अन्य मतदान कर्मी भूखे रहने को मजबूर हैं क्योंकि उक्त इलाके में कोई चाय-नाश्ते की दुकान भी नहीं है। कर्मचारियों को जो खाना मिला था वो इन्होंने फेंक दिया है। इस मामले में डीसीपी साउथ को अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed