फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Up election 2022: BJP MP Varun Gandhi questions on the examination system of the country in view of the problem of unemployed youth

बेरोजगार युवाओं की हालत पर विफरे वरुण गांधी: पूछा- कब तक सब्र करे भारत का नौजवान

Thu, 02 Dec 2021 11:47 AM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Dec 2021 11:47 AM IST
सार

गुरुवार को को एक ट्वीट करते हुए पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि अब देश में सरकारी नौकरियां नहीं निकल रही हैं। बेहद कम नौकरियों के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और परीक्षाएं कराई जाती हैं। लेकिन इन परीक्षाओं में भी बहुत अव्यवस्था होती है। कभी प्रश्नपत्र लीक हो जाता है, तो कभी परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया जाता है...

विज्ञापन
Up election 2022: BJP MP Varun Gandhi questions on the examination system of the country in view of the problem of unemployed youth
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगार युवाओं की परेशानी को देखते हुए देश की परीक्षा प्रणाली पर कड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ तो देश में सरकारी नौकरियां नहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ यदि कुछ नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित भी की जाती हैं तो उनमें इतना भ्रष्टाचार हो जाता है कि युवाओं को लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलती और उन्हें परेशान होना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर देश का युवा इन परिस्थितियों को कब तक बर्दाश्त करे। वरुण गांधी की इस टिप्पणी को उत्तर प्रदेश में यूपी टीईटी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को को एक ट्वीट करते हुए पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि अब देश में सरकारी नौकरियां नहीं निकल रही हैं। बेहद कम नौकरियों के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और परीक्षाएं कराई जाती हैं। लेकिन इन परीक्षाओं में भी बहुत अव्यवस्था होती है। कभी प्रश्नपत्र लीक हो जाता है, तो कभी परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया जाता है। उन्होंने रेलवे की एक परीक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि रेलवे में ग्रुप-डी की परीक्षाओं को समाप्त हुए दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन इसका परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। इस परिणाम का इंतजार करोड़ों युवा आज तक कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना में नौकरी को युवाओं में एक बड़े अवसर के रूप में देखा जाता है। लेकिन भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि अब भारतीय सेना के लिए होने वाली परीक्षाओं में भी अव्यवस्था होने लगी है। इससे युवाओं में भारी निराशा पैदा हो रही है। उन्होंने पूछा है कि आखिर देश का युवा इन परिस्थितियों को कब तक बर्दाश्त करे। वरुण गांधी ने ग्रामीण भारत में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां ही रोजगार का सबसे प्रमुख साधन होती हैं, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन समय के साथ-साथ सरकारी क्षेत्र में नौकरियां कम होती जा रही हैं, जिससे ग्रामीण युवा के लिए रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं और जिससे उनमें आक्रोश पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में केवल उत्तर प्रदेश में 17 परीक्षाएं रद्द की जा चुकी हैं। इससे युवाओं के मन में भारी निराशा पैदा हुई है। यूपी टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक केवल छोटे-छोटे लोगों पर ही कार्रवाई हुई है, असली अपराधी अभी भी छिपे हुए हैं और पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परीक्षाओं में हो रही घोर अनियमितताओं का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को नियमित और अच्छी प्रक्रिया से पूरी करने के लिए नियमों में बदलाव किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ाई से लागू किया जाना चाहिए।


हाल ही में उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे, जिसके कारण आनन-फानन में परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इससे लाखों युवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed