फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election Result 2024 Result of BJP Union Minister in UP

UP Election Result: यूपी में साख नहीं बचा सके मोदी के ये सात मंत्री, एक क्लिक में देखें सबका रिपोर्ट कार्ड

Tue, 04 Jun 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

यूपी में चुनावी रण में उतरे पीएम मोदी की कैबिनेट के 11 मंत्रियों में सात केंद्रीय मंत्री हार चुके हैं। चार मंत्री ही जीत दर्ज कर पाए हैं, जिसमें मिर्जापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और महराजगंज से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Election Result 2024 Result of BJP Union Minister in UP
PM Modi Cabinet Ministers Seat Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Lok Sabha Result 2024: सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाली यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सियासी दल पूरी जोर आजमाइश करते हैं। भाजपा ने देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यूपी में कमल खिलाने के लिए पीएम मोदी के अलावा 11 केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल की है। आइए जानते हैं 11 केंद्रीय मंत्रियों की सीटों का हाल।

विज्ञापन
Trending Videos

खीरी सीट पर दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे
खीरी सीट के 30 राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 33323 वोटों के अंतर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को हराया है। टेनी को 523036 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली से भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय हारे, सपा प्रत्याशी की जीत
चंदौली लोकसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने 21565 वोटों के अंतर से भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय को हराकर जीत दर्ज की। जीतने के बाद वीरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने विजय निशान दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

विज्ञापन

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं
अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने 167196 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी रहीं।

फतेहपुर सीट पर सपा जीती, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हारीं
फतेहपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीत गए हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रहीं।

मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर हारे, सपा ने दर्ज की जीत
मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी आरके. चौधरी ने 70292 वोटों से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को मात दी है। कौशल किशोर कुल 597577 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। 

मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हारे, सपा ने दर्ज की जीत
पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक ने 24672 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर भाजपा के केंद्रीय संजीव कुमार बालियान रहे।

जालौन सीट पर सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री को दी मात
जालौन संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह को 53898 वोटों से मात दे दी है। भानू प्रताप सिंह वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। 

इस सीटों को बचाने में कामयाब रहे मंत्री

मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार बनीं सांसद
मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल-(एस) की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने 37810 वोटों के अंतर से तीसरी बार जीत दर्ज की है। अनुप्रिया पटेल की जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी 35451 वोटों से जीत गई हैं, दूसरे नंबर कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी रहे।

लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह 135159 वोटों के अंतर से जीते
लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 135159 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा रहे।

आगरा सीट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल जीते
आगरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने 271294 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed