फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Net Worth Nomination Affidavit for UP Election 2022 News in Hindi

केशव मौर्य का हलफनामा: कोरोना काल में कमाई हुई दोगुनी, फिर भी घटी संपत्ति, समझें पूरा गणित

Thu, 03 Feb 2022 07:48 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 07:48 PM IST
सार

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Net Worth:  उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कौशांबी के सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मौर्य ने इस दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Net Worth Nomination Affidavit for UP Election 2022 News in Hindi
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने से बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उनकी पत्नी की कमाई में 276% का इजाफा हुआ है। सिर्फ कोरोना काल में ही उनकी कमाई दोगुनी हो गई। केशव मौर्य ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

गुरुवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस सीट से केशव 2012 में भी विधायक रह चुके हैं। 
विज्ञापन


सालाना आय में कितनी हुई बढ़ोतरी? 
केशव मौर्य के हलफनामे के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 में उनकी सालाना आय 9.65 लाख रुपये और उनकी पत्नी राजकुमारी देवी की आय 5.19 लाख रुपये थी। इस तरह से 2016-17 में दोनों की कुल आय 14.84 लाख रुपये थी। 2020-21 में केशव की आय बढ़कर 36.74 लाख रुपए और उनकी पत्नी की आय बढ़कर 19.13 लाख रुपए हो गई। 2020-21 में दोनों की कुल कमाई 55.87 लाख रुपए हो गई। यानी, पांच साल में केशव और उनकी पत्नी की कुल कमाई में 276% का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के दौर में दोगुनी हो गई कमाई
 वित्तीय वर्ष 2019-20 में केशव मौर्य की कुल आय 17.16 लाख रुपए थी। वहीं, उनकी पत्नी की आय 10.22 लाख रुपए थी। ये वही दौर था जब देश में कोरोना ने दस्तक दी थी। कोरोना दौर के बीच 2020-21 के वित्तीय वर्ष मौर्य और उनकी पत्नी की आय दो गुनी हो गई।  केशव की आय 17.16 लाख से बढ़कर सीधे 36.74 लाख हो गई, जबकि उनकी पत्नी की आय 10.22 लाख से बढ़कर 19.13 लाख पहुंच गई। 

डिप्टी सीएम पर चल रहे सात मामले
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चार केस प्रयागराज के थानों में, दो कौशांबी और एक लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज है। 



सत्ता में रहने के बाद भी घटी संपत्ति 

केशव प्रसाद मौर्य 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 13.52 करोड़ रुपए बताई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 9.32 करोड़ रुपए बताई। यानी दो साल में ही उनकी संपत्ति में चार करोड़ से ज्यादा की कमी हुई। 2017 से मौर्य डिप्टी सीएम हैं इसके बाद भी उनकी संपत्ति में गिरावट जारी है। इस बार के हलाफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 8.06 करोड़ रुपए बताई है। उनके पास कुल 1.52 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 6.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 

चार गाड़ियां, एक रिवाल्वर और एक राइफल भी
केशव मौर्य और उनकी पत्नी के पास 1.55 लाख रुपये नकद है। दोनों के सात अलग-अलग बैंक खातों में करीब 70 लाख रुपये जमा हैं। केशव और उनकी पत्नी के नाम दो कंपनियां हैं। डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी ने 11 अलग-अलग पॉलिसी ले रखी है। केशव मौर्य के नाम चार गाड़ियां हैं। इनमें दो आयसर टैंकर हैं। डिप्टी सीएम के पास तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की जंजीर है। इसकी कीमत 2.92 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 14.25 लाख रुपये के गहने हैं। केशव मौर्य के नाम एक रिवाल्वर और एक राइफल है, जबकि उनकी पत्नी के नाम एक रिपीटर है। केशव मौर्य ने 2002 से 2011 के बीच 10 जगह जमीनें खरीदी हैं। जबकि पत्नी ने दो जगह जमीनें खरीदी हैं। केशव मौर्य की पत्नी ने प्रयागराज के अल्कापुरी कॉलोनी में 15.41 लाख रुपये का फ्लैट लिया है।


आमदनी का जरिया क्या है?
केशव प्रसाद मौर्य कामधेनु फिलिंग स्टेशन यानी पेट्रोल पंप और कामधेनु कृषि ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। उनकी पत्नी राजकुमारी देवी कामधेनु लाजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और कामधेनु कृषि ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed