फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Pilibhit Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022: पीलीभीत में क्या होगा चुनावी मुद्दा? आज सत्ता के संग्राम में युवा, महिलाएं और नेता रखेंगे अपनी बात

Tue, 16 Nov 2021 12:31 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 16 Nov 2021 12:31 AM IST
सार

गाजियाबाद से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज पीलीभीत पहुंच जाएगा। धार्मिक और पर्यटन की खास पहचान रखने वाले पीलीभीत में इस बार विधानसभा चुनाव के क्या मुद्दे होंगे? इस पर युवाओं, महिलाओं और राजनीतिक दलों के नेताओं से संवाद करेंगे। पढ़िए पूरा कार्यक्रम 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Pilibhit Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
यूपी चुनाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह महत्वपूर्ण जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज पीलीभीत पहुंचेगा। इस जिले की अपनी एक अलग पहचान है। यहां पर्यटन के लिए मशहूर टाइगर रिजर्व है तो इसे आस्था की नगरी भी कहते हैं।

विज्ञापन


यहां प्रसिद्ध ओढ़ाझार मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, छटवी पादशाही गुरुद्वारा, राजा वेणु का टीला प्रमुख आस्था का केंद्र है। मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए हजरत शाह मोहम्मद शेर मियां की दरगाह और जामा मस्जिद है। ऐसे ऐतिहासिक महत्व वाले पीलीभीत में विधानसभा चुनाव को लेकर आम लोग क्या तैयारी कर रहे हैं? युवाओं, महिलाओं, नौकरीपेशा के लिए चुनावी मुद्दे क्या होंगे? 
विज्ञापन


विकास, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, महंगाई जैसे मुद्दों पर आम लोगों की क्या राय है? ये सब हम 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के जरिए जानने की कोशिश करेंगे। आपके पास भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम ? 

1. सुबह : 8 बजे
चाय पर चर्चा  
स्थान : गांधी प्रेक्षागृह परिसर

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा 
जेएमबी किड्स स्कूल, रमा गार्डन

3. दोपहर दो बजे
युवाओं से चर्चा 
स्थान : जेएमबी इंस्टीट्यूट, देवीपुरा

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से चर्चा
स्थान : अशोक कॉलोनी ग्राउंड

अब तक इन छह जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली होते हुए बदायूं तक पहुंच चुका है। मंगलवार को इसका पड़ाव पीलीभीत में होगा।  

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।


विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed