फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Sitapur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : सीतापुर में रोजगार मिलता है? पढ़िए चाय पर चर्चा में युवक ने क्या जवाब दिया

Fri, 19 Nov 2021 10:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 19 Nov 2021 10:04 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सीतापुर पहुंचा। ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से समृद्ध सीतापुर में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर भाजपा, एक पर बसपा और एक पर सपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Sitapur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
सीतापुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का गढ़ माने जाने वाले सीतापुर में इस बार विधानसभा चुनाव के क्या मुद्दे होंगे? रोजगार, शिक्षा, विकास कार्य को लेकर आम लोगों की क्या राय है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ यहां आम लोगों के बीच पहुंचा। चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर मुद्दों पर बात की। ज्यादातर लोगों ने योगी सरकार के कामकाज से खुशी जाहिर की। रोजगार का मुद्दा जब उठा तो पढ़िए लोगों ने क्या कहा?
विज्ञापन

रोजगार के सवाल पर क्या मिले जवाब

UP Assembly Election 2022 Sitapur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
सीतापुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
संतोष भार्गव ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार से युवा नाराज हैं। युवाओं से जो बड़े-बड़े वादे किए गए थे वो झूठे साबित हुए। बड़ी-बड़ी कंपनियों में जो लोग काम कर रहे थे, वो भी अब घर में बैठे हैं। कंपनियां बंद होते जा रही हैं। हालात बेहद खराब है। 

इसका जवाब दीपेंद्र भदौरिया ने दिया। कहा स्किल्ड और टैलेंटेड युवाओं के लिए रोजगार की कहीं कमी नहीं है। ये भी सही है कि हर किसी को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। लेकिन सरकार लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, स्टार्टअप इंडिया के जरिए युवाओं को स्वरोजगार शुरू करवा रही है। छोटे-छोटे कुटीर उद्योग शुरू करवाए गए हैं। सीतापुर में ही 500 से ज्यादा लोगों को लोन दिया गया है। 

साफ-सफाई को लेकर नगरपालिका से नाराज

सुरेश चंद्र कनौजिया ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है काम तो बहुत अच्छे हो रहे हैं। लेकिन नगर पालिका इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि नगर पालिका के अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से हैं। नालियां बजबजा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्य पर क्या बोले लोग? 

सड़कें, बिजली, सौंदर्यीकरण को लेकर ज्यादातर लोग सरकार से खुश नजर आए। चाय बेचने वाले सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी विकास हुआ है। सुनील पटवा ने कहा कि पहले से काफी बदलाव हुआ है। सड़कें भी सुधर गई हैं। धीरे-धीरे और ठीक हो रही है। आकाश अग्रवाल ने कहा कि पहले बिजली आती थी तो लोग खुशियां मनाते थे। आज 24 घंटे बिजली आ रही है। सड़कें ठीक हो रही है। 
दूध बेचने वाले दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। बिजली 24 घंटे आ रही है। सड़कें थोड़ी खराब हैं। अतिक्रमण हुआ है। इसके चलते लोग परेशान हैं। कोरोनाकाल के दौरान बहुत अच्छा काम हुआ है। गुंडागर्दी खत्म हो गई। ममता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बहुत बेहतर हुई हैं। आम लोगों को सस्ता और अच्छा इलाज मिल रहा है। शशि सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि योगी सरकार आने के बाद से महिलाएं बहुत सुरक्षित महसूस करती हैं। कानून व्यवस्था सुधरी है। 

विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि पहले केवल बड़े-बड़े शहरों में विकास कार्य होते थे। आज सीतापुर जैसे छोटे जिलों में भी हो रहा है। लाइटें लगी हैं। सड़कें बन रही है। पुल बन रहे हैं। विवेक ने जिले में 22 साल से बंद पड़े एक उद्योग को फिर से शुरू कराने की मांग की। संतोष भार्गव ने सरकार से नाराजगी जाहिर की। कहा कि चारों तरफ सड़कें खराब है। बिजली महंगी हो गई है। गरीब परेशान है। उद्योग चरमरा गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed