{"_id":"6194cf156a2c940b7f010daf","slug":"up-assembly-election-2022-shahjahanpur-youth-ki-baat-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : शाहजहांपुर में चुनावी चर्चा, पढ़िए पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : शाहजहांपुर में चुनावी चर्चा, पढ़िए पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं ने क्या कहा?
Wed, 17 Nov 2021 03:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 17 Nov 2021 03:14 PM IST
सार
चाय पर चर्चा और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' युवाओं के बीच पहुंचा। यहां एसएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। इसमें ज्यादातर युवा ऐसे रहे जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करेंगे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में आयोजित 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। रोजगार, शिक्षा, विकास, सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। युवाओं ने ये भी कहा कि रोजगार, स्वरोजगार और सुरक्षा के मामलों के लिए मजबूत होने के लिए आम लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, उसका लाभ लेने के लिए आम लोगों को भी प्रयास करने होंगे। पढ़िए छात्रों ने और क्या कहा?
विज्ञापन
विकास कार्यों पर क्या बोले युवा?
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विधि के छात्र अखिलेश कुमार यादव ने योगी सरकार के कामकाज पर खुशी जाहिर की, हालांकि ये भी कहा कि कुछ मामलों में सरकार को अभी फोकस देना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि शहरी इलाकों में ज्यादा विकास हुआ है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों के लिए सरकार पैसा देती है, लेकिन आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। सरकार के कुछ कार्यों से खुश हूं और कुछ कामों पर ध्यान देना चाहिए।
छात्र शिवम राठौर ने कहा कि पार्टियां तो बदली हैं, लेकिन अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार बहुत हो गया है। समितियों में किसानों को खाद्य नहीं मिल रहा है। किसान परेशान है। रजत यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने छात्रों के हित में अच्छा काम नहीं किया है। बेरोजगारी बढ़ी है। सड़कें खराब हैं। दो साल में फ्लाईओवर का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
अभिषेक तिवारी ने शिवम और रजत के दावों को खारिज कर दिया। कहा कि ग्रामीण इलाकों में बहुत काम हुआ है। सड़कें बन गई हैं। बहुत काम हुआ है। आयुष वर्मा ने कहा कि विकास बहुत तेज गति से चल रहा है। अच्छा काम होने में थोड़ा समय तो लगेगा ही।

महिला सुरक्षा पर क्या है राय?
प्रियंका चावला ने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा पर ध्यान तो दिया गया, लेकिन अभी और जरूरत है। हालांकि, अन्य छात्राओं ने कहा कि वह पहले के मुकाबले अब ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। छात्रा दामिनी शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार ने सुरक्षा के मुद्दे पर बहुत काम किया है। अब हम लोगों की जिम्मेदारी भी बनती है कि हमें जागरूक होना चाहिए। अपने कर्तव्य की पहचान होनी चाहिए।
अनुष्का सक्सेना ने कहा कि शिक्षा की कमी के चलते लोग जागरूक नहीं हैं। सरकार तो काफी काम कर रही है, पब्लिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सुस्त है। अंशिका मिश्रा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस करना चाहिए।

रोजगार और शिक्षा पर युवाओं की सोच
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
छात्र मानवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। पढ़ाई करके घर पर बैठ रहे हैं। वैभग गुप्ता ने कहा कि अगर युवाओं के अंदर योग्यता होगी तो कोई भी बेरोजगार नहीं होगा। योग्यता की कमी वाले ही बेरोजगार बैठे हैं। स्टार्टअप इंडिया और स्किल डेवलपमेंट के बारे में युवा जागरूक नहीं हैं। लोग जागरूक नहीं हैं।
मनु शुक्ला ने आरक्षण का मुद्दा उठाया। कहा कि सामान्य वर्ग के युवा अधिक योग्यता के बावजूद रोजगार नहीं हासिल कर पाते हैं। अनुज कुमार ने अन्य सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है, लेकिन रोजगार की कमी है। विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जो काम कर रही है वो अच्छा है। मौजूदा सरकार से खुश हैं। एक छात्रा ने कहा कि अगर योग्यता होगी तो रोजगार जरूर मिल जाएगा। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस करना होगा।

और क्या बोले युवा ?
- एक छात्र ने कहा कि पुलिस कंट्रोल में नहीं है। पुलिस किसी की नहीं सुनती है।
- छात्र पार्थ ने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर-1 है। ये गलत है। छात्रसंघ की बहाली की मांग भी उठाई।
- छात्र करण प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को युवाओं की याद तभी आती है, जब कोई रैली होती है। युवा भीड़ नहीं, नेतृत्व है। युवा राष्ट्र शक्ति है।
- अंशु पाल ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। गोवंश की हालत खराब है। सरकार को इसपे ध्यान देना चाहिए।
- विकास ने कहा कि आरक्षण खत्म करना चाहिए।
- छात्रा अमिता पाल ने कहा कि पहले के मुकाबले सरकार की नीतियां बहुत अच्छी हो गई हैं। हालांकि, रोजगार के मामले में सरकार को काम करने की जरूरत है। वैकेंसी काफी देरी से आ रही है। इसके चलते युवाओं की उम्र निकल जाती है। भर्ती प्रक्रिया बहुत डिले होती है।
- छात्र प्रिंस कुमार ने कहा कि बलात्कार के मामलों में जल्द न्याय होना चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए।
- एक छात्र ने कहा कि पुलिस घूस लेती है। भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।
- अर्चित अवस्थी ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों को एक बराबर समझा जाता है, लेकिन हर क्षेत्र में लड़कों से ज्यादा क्यों शुल्क ली जाती है?
- छात्रा श्रुति ने कहा कि अगर आरक्षण खत्म करना है तो इसके लिए जातियों को ही खत्म कर देना चाहिए।