{"_id":"61a085039d93ee5d3a72bf9d","slug":"up-assembly-election-2022-satta-ka-sangram-in-agra-chai-par-chunavi-charcha-youth-ki-baat-aadhi-aabadi-ki-baat-live-debate-discussion","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आज ताज की नगरी आगरा में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, सवालों के घेरे में होंगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आज ताज की नगरी आगरा में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, सवालों के घेरे में होंगे नेता
Sat, 27 Nov 2021 12:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:58 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए शनिवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आगरा पहुंचेगा। ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से समृद्ध इस जिले में युवाओं, महिलाओं और आम लोगों से चुनावी मुद्दों पर बातचीत होगी। नेताओं से आम जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 206 किलोमीटर दूर ताज की नगरी आगरा पर्यटन के लिहाज के विश्व प्रसिद्ध है। अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण भी यह शहर काफी फेमस है। खासकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिए, ये सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। दुनिया के कोने कोने से यहां लोग ताजमहल का दीदार करने आते हैं। दिल्ली और जयपुर के साथ आगरा गोल्डन ट्राइंगल टूरिस्ट सर्किट में भी शामिल है।
विज्ञापन
यमुना नदी के तट पर स्थित यह शहर सांस्कृतिक रूप से ब्रज क्षेत्र में स्थित है। भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही आगरा उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहा है और धीरे-धीरे एक औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हुआ, जिसने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह शहर अब एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और दुनिया भर से पर्यटकों की मेजबानी करता है।
विज्ञापन
ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के चलते आगरा में एक समृद्ध पर्यटन उद्योग है। इसके अतिरिक्त यहां पर्चिनकारी, संगमरमर की जड़ों और कालीन संबंधित उद्योग भी हैं।आगरा अपनी मिठाइयों (पेठा और गजक) और स्नैक्स (दालमोठ), कपड़ा निर्माताओं और निर्यातकों और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जाना जाता है। मुगल सम्राट बाबर द्वारा नगर के कालीन उद्योग की नींव रखी गई थी और तब से यह कला फल-फूल रही है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान सभी नौ सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था।
विज्ञापन
अब अगले साल यहां फिर से चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बार आम लोगों के लिए चुनाव में क्या मुद्दे होंगे? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? क्या इन साढ़े चार साल में आगरा का विकास हो पाया या नहीं? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को आगरा में होगा।
आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
कब और कहां होंगे कार्यक्रम ?
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: दिल्ली गेट, राजा मंडी स्टेशन रोड
2. दोपहर 2:00 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी पार्क
3. शाम चार बजे
प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ चर्चा
स्थान : शहीद स्मारक
अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा होते हुए फिरोजाबाद पहुंचा। अब अगला पड़ाव आगरा है।
'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
- अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
- 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
- amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
- सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
- इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।