फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi 

UP Election 2022: लखीमपुर खीरी में महिलाओं का चुनावी मुद्दा तैयार, पढ़िए योगी सरकार के लिए क्या कहा?

Thu, 18 Nov 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Nov 2021 03:48 PM IST
सार

चाय पर चर्चा और युवाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच पहुंचा। यहां महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi 
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, आधी आबादी से बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच पहुंचा। लखीमपुर खीरी की महिलाओं ने कहा कि यहां सड़कें खराब हैं, गंदगी की सबसे बड़ी समस्या है। इसके साथ ही महिलाओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी खुलकर बात की। इस दौरान किसी ने वर्तमान सरकार को कोसा तो किसी ने उनके कामकाज की जमकर तारीफ की। पढ़िए किसने क्या कहा?

विज्ञापन


महिला सुरक्षा का बड़ा मुद्दा उठा
महिला सुरक्षा को लेकर पुष्पा सिंह ने कहा कि योगी और मोदी सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं तो कभी नहीं करेंगी। वहीं, प्रख्याती नाम की एक महिला ने कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां आए दिन चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़ जैसे मामले आते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पसनोवा कांड तो याद ही होगा। संध्या नाम की एक महिला ने कहा कि पहले के मुकाबले अब बेहतर है। वहीं, क्षमा ने कहा कि जी हमे कोई समस्या नहीं है। रात को टहल सकते हैं। उधर, पिंकी नाम की एक महिला ने कहा कि, यहां पर सब ठीक ठाक है। पार्क में सब रात तक टहलते हैं, बच्चे खेलते हैं। वहीं, तृप्ति अवस्थी ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था है। आप एक पार्टी विशेष की बात करती हैं। पार्टी किसी की भी हो महिला सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है। ड्रॉ ऋतु वर्मा ने कहा कि 45 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ हुआ, ये क्या है। छेड़छाड़ की घटना पहले से ज्यादा बढ़ी हैं। उधर, अनामिका मिश्रा ने कहा कि पहले के मुकाबले हम ज्यादा सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi 
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, आधी आबादी से बात - फोटो : अमर उजाला

सरकार से महिलाओं के सवाल? 
कई महिलाओं ने कहा कि यहां गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। सड़के अच्छी नहीं हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मीरा श्रीवास्तव ने कहा कि साफ सफाई के काम हो रहे हैं। यह काम लगातार चल रहे हैं। मैं पूर्व में चेयरमैन थीं मैंने सबको ठीक कराया था। इस समय हमारी ही पार्टी की चेयरमैन हैं और लगातार कामचल रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अपराध पर नियंत्रण हुआ है। गुंडा गर्दी पर कंट्रोल हुआ है। लोग बिना डर के साथ जीते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। इस सरकार में महिला सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। छवि नाम की महिला ने पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां बहुत ज्यादा पानी की समस्या है। अंजू ने कहा कि हां यहां पानी की समस्या है। जो सरकारी पानी के सहारे है तो उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ाता है। दोनों टाइम पानी सही तरह से नहीं आता। वहीं, एक महिला ने कहा कि हम भी इसी इलाके में रहते हैं, हमें तो कोई समस्या नहीं होती। 



स्वास्थ्य व शिक्षा और महंगाई भी मुद्दे 
देश की आधी आबादी ने स्वास्थ्य व शिक्षा और महंगाई के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। कई महिलाओं ने स्वास्थ्य पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लाखों लोग मारे गए हैं। कहा जा रहा है ऑक्सीजन के प्लांट लगे हैं। मगर हकीकत कुछ और ही है। अभी भी कई अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है। एंबुलेंस की समस्या है। संध्या ने कहा कि किसी भी समय कॉल करिए, एंबुलेंस तुरंत पहुंचती है। महिला संबंधित अस्पातल है। महिला बहुत सुरक्षित हो गईं हैं। वहीं, ड्रॉ ऋतु वर्मा ने महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई बढ़ी है। अनामिका मिश्रा ने कहा कि अगर महंगाई की बात कर रहे हैं तो जो सुविधा दी गई उसका लाभ तो उठा रहे हैं लेकिन बुराई भी कर रहे हैं। शीला पांडे ने कहा कि इस सरकार में काफी विकास हुआ ह, जैसे फ्री राशन देना, गरीब लोगों को गैस सिलेंडर मुहैया कराना आदि। बता दें कि लखीमपुर खीरी उतर प्रदेश का सबसे बड़ा जनपद है। भाजपा, सपा व अन्य पार्टियों को गंदगी के मामले में बहुत काम करने की दरकार है, जो इस आधी आबादी के बीच से बातें निकलकर सामने आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed