फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Hardoi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : हरदोई के लोगों ने बताया चुनावी मुद्दा, पढ़िए चांद मियां और आरिफ खान ने मोदी और योगी के बारे में क्या कहा?

Sat, 20 Nov 2021 10:05 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 20 Nov 2021 10:05 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज हरदोई पहुंच गया। यहां चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Hardoi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
हरदोई, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : हरदोई में चाय पर चर्चा करने के लिए जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले हरदोई में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 2017 चुनाव में सात सीटों पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी यहां चुनावी माहौल गर्म होने लगा है। 'अमर उजाला' के 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत चाय पर चर्चा में यहां आम लोगों से चुनावी मुद्दों पर बात की गई। ज्यादातर लोगों ने कहा कि हरदोई में पहले के मुकाबले काफी विकास हुआ है। कुछ लोगों ने कमियां और समस्याएं भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन


चांद मियां और आरिफ खान क्या बोले?
चाय पर चर्चा के दौरान शिक्षक चांद मियां ने योगी और मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ की। कहा कि सरकार ने कोरोनाकाल के दौरान सभी गरीबों को मुफ्त राशन दिया। किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए दिए जाते हैं। गरीबों के घर में उज्जवला गैस कनेक्शन दिए गए। आज हर घर में बिजली पहुंच चुकी है। गरीब और आम जनता काफी खुश है। इसलिए मैं चाहता हूं कि प्रदेश में योगी और देश में मोदी सरकार ही रहे। 
विज्ञापन


आरिफ खान शानू ने कहा कि पहले के मुकाबले सड़कें काफी अच्छी हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों को इंटरलॉकिंग किया गया है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अस्पतालों में पहले के मुकाबले बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। कई नई मशीनें लगवाई गई हैं। मोदी जी ने कृषि कानून को भी वापस ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्शा चालक और मजदूर का क्या कहना है?

UP Assembly Election 2022 Hardoi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
हरदोई, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चाय पर चर्चा के दौरान चुनावी मुद्दों को बताते हुए रिक्शाचालक। - फोटो : अमर उजाला
रिक्शा चालक राम खिलावन ने कहा कि पहले के मुकाबले बहुत कुछ बदल गया है। कई जगह सड़कें-नालियां अच्छी हुई हैं तो कुछ जगहों पर खराब भी हैं। राम खिलावन ने कहा कि वह मोदी और योगी सरकार से खुश हैं। हालांकि ये भी बताया कि उन्हें कोरोना के दौरान कोई मदद नहीं मिली। 

मजदूरी करने वाले रजनीश बताते हैं कि पहले के मुकाबले नाली, सड़क बेहतर हुई है। हालांकि, मजदूरों के हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

विकास, रोजगार, महंगाई और कानून व्यवस्था पर क्या बोले लोग?

संजय कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं वो अखिलेश यादव के समय हुए हैं। भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया है। सड़कें बहुत खराब हैं। नालियां बजबजा रही हैं। भाजपा सरकार ने झूठे सपने दिखाए थे कि राम राज आएगा। गरीबों का विकास होगा। अच्छे दिन आएंगे। लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, मशीने चलाने वाले स्टाफ नहीं हैं।  

प्रियम मिश्रा ने कहा कि हरदोई की राजनीति नरेश और नीतिन अग्रवाल के इर्द-गिर्द घूम रही है। मेडिकल कॉलेज यहां खुल रहा है। गरीब खुश हैं। कृषि महाविद्यालय शुरू हो रहा है। फ्लाईओवर बन रहा है। साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हुई है। जल्द ही हरदोई इतना बदल जाएगा कि पूरा देश देखेगा।  

राम गुप्ता ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई का है। आज युवा बेरोजगार है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। हमारे देश का अन्नदाता जब धरने पर बैठा था तब उन्हें भाजपा के लोग पाकिस्तानी और खालीस्तानी बताते थे। आज किसान बताते हैं। 

और क्या बोले लोग?

UP Assembly Election 2022 Hardoi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
हरदोई, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
  • रिटायर्ड कर्मचारी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि पहले के मुकाबले हरदोई काफी बदल गया है। सड़कें बनी हैं, नालियां बनी है। गैस और पानी की पाइप लाइन पड़ रही है। गरीबों को राशन मिल रहा है। कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि कार्य हुए हैं और होते भी रहने चाहिए। सरकारी अस्पताल में कुछ जरूरी मशीने होती हैं। उसकी जरूरत है। 
  • व्यापारी अब्बास हुसैन ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया। कहा कि पिछली सरकार में भी विकास हुआ है और इस सरकार में भी निरंतर विकास हो रहा है। स्वच्छता, बिजली, सड़कें सब काम हुए बहुत अच्छे हुए हैं। हालांकि, व्यापारियों के हालात पर नाराजगी जाहिर की। कहा आजादी के बाद से आज तक व्यापारी को सम्मान नहीं मिला। अब्बास ने बताया कि वह मौजूदा सरकार से खुश हैं। पहले के मुकाबले कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। 
  • सुधीर गुप्ता ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। कहा, कानपुर में फिरौती देने के बाद भी एक बच्चे की हत्या हो गई। गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी को मार डाला। छोटा व्यापारी सड़क पर ठेला नहीं लगा सकता है। 
  • सुशील अवस्थी ने कहा कि ये सरकार सबका साथ सबका विश्वास का नारा लेकर चलती है। भाजपा का पुराना से पुराना कार्यकर्ता अनुशासित है। प्रशासन को काम करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्रता मिली हुई है। गड़बड़ी करने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। शिव गुप्ता ने कहा कि कानून की व्यवस्था बहुत दुरुस्त है। सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed