फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Etah Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022 : बयान देकर बुरे फंसे आम आदमी पार्टी के नेता, एटा के शिक्षकों ने ऐसे खोल दी पोल, पढ़िए क्या है मामला

Thu, 25 Nov 2021 07:00 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 25 Nov 2021 07:00 PM IST
सार

एटा में चाय पर चुनावी चर्चा, बाजार में व्यापारियों, महिलाओं और आम लोगों से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Etah Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
एटा में चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता। साथ में समाजवादी पार्टी और भाजपा के नेता भी मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वोटर्स को लुभाने के लिए खूब वादे हो रहे हैं। शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चुनावी वादा करके एटा में आम आदमी पार्टी के नेता बुरे फंस गए। पढ़िए 'अमर उजाला' के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं ने क्या कहा? 
विज्ञापन


शिक्षकों ने क्या कहा?  
दरअसल राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल पूछने के लिए शिक्षक कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। यहां संघ के नेता प्रवीण यादव ने कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टी पुरानी पेंशन की बहाली का वादा करेगी हम उसी को वोट देंगे। शिक्षक अनुराग उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हुआ। ट्रांसफर नहीं हुए। पुरानी पेंशन खत्म कर दी गई है। भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। 
विज्ञापन


एक अन्य शिक्षक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की थी। आज योगी खुद मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने इस मसले पर कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आप नेता क्या बोले? 
शिक्षकों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता आगे आए। उन्होंने मंच से ही कहा कि आम आदमी पार्टी यह वादा करती है कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षकों की पुरानी पेंशन को बहाल कर देंगे। 

इसपर मौके पर मौजूद शिक्षक बिफर गए। तुरंत शिक्षकों ने कहा कि दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया था। कहा था कि दो महीने में पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे, लेकिन आज तीन साल हो गए उन्होंने कुछ नहीं किया। आप लोग झूठ बोलते हैं। सपा, बसपा और भाजपा सभी ने शिक्षकों को धोखा दिया है। 

विपक्ष ने किन मुद्दों को उठाया? 

UP Assembly Election 2022 Etah Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
एटा में चुनावी मुद्दों पर बात करते कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि भाजपा का पूरा नाम भारतीय झूठ पार्टी है। ये दावा करते हैं कि एटा में इनकी सरकार बिजली ताप और अस्पताल लेकर आई। हकीकत ये है कि ये सब सपा सरकार में हुआ। मेडिकल कॉलेज भी सपा सरकार में पास हुआ। मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया। यहां अभी डॉक्टर और स्टाफ की कमी है। संदीप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो विकास कार्य किए थे, उसी को भाजपा की सरकार नाम बदलकर गिना रही है। संदीप के मुताबिक इस बार चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा होगा। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगाशाह लोधी ने कहा कि 30 साल से यूपी में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी है। इन तीस सालों में कोई काम नहीं हुआ। जो भी हुआ था वो कांग्रेस की सरकार में हुआ था। आज भाजपा की सरकार उसे बेच रही है। लोधी ने महिला अपराध का मुद्दा भी उठाया। कहा कि अभी आगरा में दरोगा भर्ती के लिए गई युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। अब यूपी में कोई सुरक्षित नहीं है। असली राम राज्य तभी आएगा जब कांग्रेस की यहां सरकार बनेगी। 

कांग्रेस के नेता डॉ. नंदलाल यादव ने कहा कि अगर भाजपा को पांच साल और मिल गया तो ये लोग पूरे देश को कटोरा पकड़वा देंगे। युवा, किसान, व्यापारी हर कोई धरना दे रहा है। 

प्रगतिशील समाज पार्टी के नेता ने कहा कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए हम तैयार हैं। समाजवादी पार्टी या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के मुद्दे पर पार्टी के अध्यक्ष फैसला लेंगे।  

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो हम यहां शिक्षा की व्यवस्था सुधारेंगे। शिक्षा पर बजट का 25% खर्च करेंगे। भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि इनकी सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है। ये लोग झूठे आंकड़े पेश करके लोगों को गुमराह करते हैं। 

भाजपा ने क्या जवाब दिया? 

UP Assembly Election 2022 Etah Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
विपक्ष के सवालों का जवाब देते भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिला मंत्री सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार ने एटा में कई विकास कार्य किए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए यहां मेडिकल कॉलेज खोला गया। यहां ट्रैफिक की बड़ी समस्या होती थी। अब बाइपास की सुविधा शुरू कराई गई है। जवाहर ताप बिजली परियोजना की शुरूआत कराई जा रही है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

सड़कों का जाल बेहतर किया गया है। सीवर लाइन का काम चल रहा है। महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा की सरकार में मिला है। कोरोनाकाल में सरकार ने शानदार तरीके से मैनेजमेंट किया। पूरे भारत में सबसे कम मौतें यूपी में हुई। युवाओं को पूरी ईमानदारी से नौकरियां दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed