{"_id":"61a6ff68a64ac610253e00e1","slug":"up-assembly-election-2022-bulandshahr-chai-par-chunavi-charcha-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : सुनिए सरकार... बुलंदशहर की जनता आपके काम से खुश है या नाराज? लोगों ने कौन से मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : सुनिए सरकार... बुलंदशहर की जनता आपके काम से खुश है या नाराज? लोगों ने कौन से मुद्दे उठाए
Wed, 01 Dec 2021 10:21 AM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:21 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 20 जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बुलंदशहर पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा में आम लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों के बारे में बताया।
विज्ञापन
बुलंदशहर में चाय पर चर्चा करते हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में इस बार विकास के मुद्दों पर वोट पड़ेंगे या फिल होगी ध्रुवीकरण की राजनीति? योगी सरकार के इन साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है?
राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुलंदशहर पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा में लोगों ने अपने मन की बात कही। पढ़िए किसने क्या कहा?

विकास के मुद्दे पर क्या बोले लोग?
बुलंदशहर में चाय पर चर्चा करते हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार-प्रसार की शुरूआत तो विकास के मुद्दे से शुरू होती है, लेकिन बाद में सब हिंदू-मुस्लिम हो जाता है। बुलंदशहर में कुछ विकास नहीं हुआ है। समस्या ये है कि हमारा जनप्रतिनिधि हमारे बीच नहीं रहता है। वो दिल्ली और लखनऊ में चक्कर लगाता है।
यहां भ्रष्टाचार बढ़ गया है। नशाखोरी बढ़ गई है। बच्चा घर में नशा कर रहा है। बिना पूछे जगह-जगह डिवाइडर बना दिया। इससे हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालांकि इस सरकार में सुरक्षा और बिजली की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है।
प्रॉपर्टी का काम करने वाले विजय कुमार प्रजापति ने कहा कि वह वर्तमान सरकार के काम से खुश हैं। सड़कें बनी हैं। शौचालय बने हैं। सरकार अच्छा काम कर रही है। उद्योग मंडल के सचिव विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस तेजी से विकास के मुद्दों को उठाया जाता है, लेकिन उतनी तेजी से काम नहीं होता है।
सीवर की गंदगी लोगों के घरों तक जा रही है। डिवाइडर के चलते हर रोज हादसे हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि गायब रहते हैं। जिला प्रशासन भी कुछ सुनवाई नहीं करती है। हालांकि विजय के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी की सरकार ऊपर स्तर पर काम कर रही है। समस्या स्थानीय जनप्रतिनिधियों से है।
स्टेशनरी के कारोबारी सौरभ गोयल ने श्मशान घाट के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया। कहा कि जब गाजियाबाद में हादसा हुआ था तभी हमने बुलंदशहर के श्मशान घाट का मुद्दा यहां के प्रशासनिक अफसरों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस साल बारिश बहुत हुई है। हालात काफी खराब है।
गोयल ने ओवरऑल विकास के मुद्दे पर योगी सरकार को क्लीनचिट दी। कहा कि अन्य क्षेत्रों में सरकार ने काफी विकास किया है। यहां सड़कों का चौड़ीकरण व अन्य कई काम हुए।

ये भी मुद्दा उठा
बुलंदशहर में चाय पर चर्चा करते हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रविंद्र लोधी ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार ने बहुत काम किया है। जग्गू लोधी ने कहा कि हमारे यहां रास्ता पास हो गया है। कच्ची सड़कों पर इंटरलॉकिंग का काम हुआ। अपराध पर बहुत लगाम लगा है।
दवा व्यापारी संजीव शर्मा ने कहा कि जो जनता को जिसकी जरूरत है, वो काम नहीं हो रहे हैं। सड़कें खराब है। शिक्षा की स्थिति खराब है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत है।
लवी गुप्ता ने भी शिक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि स्कूलों की हालत बदलने की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने सरकार के ओवरऑल काम से खुशी जताई। कहा, पहले के मुकाबले काफी काम हुआ है। पहले बिजली नहीं आती थी। अपराध ज्यादा था। अब बिजली आती है और अपराध काफी कम हो गया है। कुछ चीजों में काम हुआ है, लेकिन कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है।
30 साल से चाय बेच रहे मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि पहले से बहुत बेहतर काम हुआ है। सड़कें बेहतर हुई हैं। विकास कार्य हुए हैं। भाजपा समर्थक पीयूष गर्ग ने कहा कि सीवर खुदने के बाद सड़कें बहुत खराब हो गई हैं। लोगों को चोट लगती है। भाजपा के ही विधायक और नगर पालिका के चेयरमैन हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

और क्या बोले लोग?
- दिल्ली से कनेक्टिविटी खराब है। टोल टैक्स ज्यादा है।
- बुलंदशहर के चारों तरफ कॉलोनियां अनऑथराइज्ड है। इन कॉलोनियों में पानी, गंदगी की समस्या है। हमें कोई सुविधा नहीं मिलती है।
- विवेक सैनी ने कहा कि यहां क्षेत्रीय स्तर के मुद्दे पर कोई बात नहीं होती है। महंगाई बहुत ज्यादा है। आयुष्मान योजना का कार्ड तो बन गया, लेकिन उसका फायदा नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी का मुद्दा हावी है। कोई सुनवाई नहीं होती है।
- सरकार को पांच साल हो गए, लेकिन आज तक चुनाव जीतने के बाद विधायक या कोई जनप्रतिनिधि हमारे बीच नहीं आए।