फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 banda Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: बांदा के लोगों ने विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा, 'गोली' ने सबको कराया चुप

Thu, 23 Dec 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Dec 2021 10:39 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को बांदा पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा हुई। माहेश्वरी देवी मंदिर चौराहा के पास आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 banda Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
बांदा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बांदा के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। गुरुवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। माहेश्वरी देवी मंदिर चौराहा के पास 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस दौरान लोगों ने विकास, सड़क, रोजगार और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में गोपाल चंद्र अवस्थी ने कहा कि यहां वर्तमान सरकार ने बहुत विकास का काम किया है। सड़कों का निर्माण हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पूरे देश के लिए भारतीय संस्कृति को जीवित करने के लिए जो कार्य किया है, वो आज तक जब से देश स्वतंत्र हुआ किसी ने नहीं किया। मैं किसी एक सरकार का विरोध नहीं करता है। सनातन धर्म की रक्षा इसी सरकार ने की है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनवाया, राम मंदिर बनवाया। गोपाल ने आगे कहा कि जब राम मंदिर नहीं बनता था तब यही लोग कहते थे कि 'राम मंदिर बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे'। अब जब निर्माण हो रहा है उसमें भी उनके सांप लोट रहे हैं। एक तरफ हजारों रुपये खर्च करके हमारे सनातन धर्म की रक्षा की जी रही है, दूसरी तरफ बाप, बेटा और चाचा करोड़ों रुपये खर्च करके सरकार के पैसे और हमलोगों के टैक्स से सैफई में मुजरा करते थे। ये अंतर है हमारे कल्चर और उनके कल्चर में। 
विज्ञापन


मंदिर-मस्जिद से लोगों की भूख नहीं मिटती
सुफियान अली ने सड़क की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आए थे। उनसे एक सवाल किया गया था कि बांदा की सड़कें तीन दिन में ही उखड़ रही हैं। इसका कारण क्या है, क्या पीडब्ल्यूडी भ्रष्ट है? उन्होंने सवाल का जवाब दिए बिना 300 सीटें बोलकर चले गए। इस सवाल का जवान उनसे लेना चाहिए। प्रेम नारायण गुप्ता ने कहा कि सड़कें अच्छी बन रही हैं। राज कुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सबकुछ जल्दी जल्दी बनने लगता है। सड़कें भी बनने लगते हैं और जो भी इनके कार्यक्रम होते हैं वो भी जल्दी जल्दी होने लगते हैं। केशव प्रसाद मौर्या आए थे उन्हीं के कार्यकर्ता चिल्ला चिल्ला कर उन्हें अपनी समस्या बता रहे थे लेकिन उन समस्याओं को किसी ने नहीं सुना। मंदिर-मस्जिद से लोगों की भूख नहीं मिटती। जो गरीब आदमी है, रोज का कमाने खाने वाला है, उसको रोजगार चाहिए। लोगों को काम चाहिए, मजदूरों को काम चाहिए। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। बेरोजगारों को रोजगार चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 banda Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
बांदा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

राकेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार रेडी पटरी वालों और मजदूरों की ही सरकार है। सड़कों के उखड़ जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि बगल में सड़क है  देख लीजिए जाकर। अगर कहीं कुछ दिक्कतें हैं तो उसके लिए ठेकेदार ने कहा है कि उसकी मरम्मत करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी को लिखित में दिया गया है। इसकी गुणवत्ता जांच किया जाए अगर गलत है तो इसका पेमेंट रोका जाए। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में भाजपा की सरकार ने गरीबों और व्यापारियों को जितना राहत देने का काम किया है, उतना किसी ने नहीं किया। उस समय न सपा, न बसपा और न कांग्रेस पार्टियों का पता था। गरीबों को राशन दिया, मास्क, सैनिटाइजर मुहैया कराया। इस सरकार ने गरीबों के लिए बहुत कुछ किया।  गोपाल चंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों को जितना मुफ्त राशन दिया, उतना किसी ने नहीं दिया। सपा वालों को इस बात से दिक्कत हैं कि जिनके घर में 10-10 फर्जी राशन कार्ड बने हुए हैं, उनके कार्ड को निरस्त कर दिया गया है।

योगी मोदी फिर से आएंगे
सुबोध अग्रवाल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार को दो मौके दिए। क्या अगले मौके में समान नागरिक संहिता लाएगी। इस पर गोपाल चंद्र ने कहा कि जब 370 हट गई तो ये भी हो जाएगा। वहीं, एक शख्स ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि सरसों तेल 200 रुपये का हो गया है, गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये हो गई। इस सरकार में केवल महंगाई बढ़ी है। इस पर राकेश गुप्ता ने कहा कि महंगाई बढ़ी है तो लोगों की आमदनी भी बढ़ी है। इसके अलावा गायों को दफनाने का मुद्दा भी उठा। वहीं, एक शख्स ने रोड की समस्या पर कहा कि सड़कें दिन में बनती हैं और रात में उखड़ जाती हैं। गोली नाम की एक महिला ने कहा कि ये सरकार बहुत अच्छी है। तीन साल से सबकुछ दे रही है। राशन दिया, सिलेंडर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पेंशन किसी ने नहीं दिया। योगी मोदी फिर से आएंगे। पूजा पाठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed