फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   World's most historic temple will be built in Ayodhya

अयोध्या में बनेगा विश्व का ऐतिहासिक मंदिर, निर्माण के लिए हर ओर से हो रही धन वर्षा- साक्षी महाराज

Sat, 16 Nov 2019 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
World's most historic temple will be built in Ayodhya
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर जिसकी तरफ सारा विश्व देख रहा था उसके निर्माण के लिए तिरुपति बालाजी समिति ने एक अरब रुपये देने की घोषणा की है। करोड़ रुपये यूएसए से आ रहा है।
विज्ञापन


दस करोड़ रुपये महावीर मंदिर पटना दे रहा है। मंदिर के लिए पता नहीं कितनी धन वर्षा होगी। कहा कि मुझे लगता है विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मंदिर अयोध्या में बनेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गदनखेड़ा स्थित अपने कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगीजी से इस संदर्भ में मेरी बात हुई है और प्रक्रिया बहुत तेज है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या एटम बम की तरह है।

इसलिए हमने यह नारा दिया है कि हम दो, हमारे दो और सबके दो। इसके लिए कानून बनाना चाहिए। अगर मोदी सरकार कानून नहीं बनाती है।

तो हम राष्ट्रवादी सभी संप्रदाय के सभी धर्म आचार्यों व लोगों को प्रधानमंत्री और भारत सरकार से आग्रह करना चाहिए कि बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए कोई कड़ा कानून बनाने की कृपा करें।

एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कुछ लोग हर समय अलगाववाद और जिहाद की बात करते हैं। जिन सांसद की आप बात कर रहे हैं उन्हें मैं भी जानता हूं। वह मेरा सम्मान करते हैं किंतु किसी आहट, किसी कारण उन्होंने यह बात कह दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed