फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Two student groups clash outside medical college three suffer head injuries dispute over parking

Unnao: मेडिकल कॉलेज के बाहर दो छात्र गुटों में मारपीट, तीन के सिर फटे...पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 17 Sep 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 01:33 AM IST
सार

Unnao News: सीओ ने बताया कि जिस स्थान पर मारपीट हुई वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। फुटेज निकलवाई जा रही है। मारपीट करने वालों की पहचान कर सभी पर जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Unnao Two student groups clash outside medical college three suffer head injuries dispute over parking
सोहरामऊ थाने में बैठे घायल हुए छात्र विक्रांत चौधरी,जयेश धालगढ़े और सुगम सैनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में सोहरामऊ क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की दोपहर वाहन पार्किंग को लेकर विवाद के बाद शाम सात बजे कॉलेज के बाहर दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। हमलावरों ने धारदार हथियार और ईंट से हमला कर दिया। इसमें तीन छात्रों के सिर भी फूटे। पीड़ित छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। हसनगंज सीओ ने घटना की जांच की और मारपीट करने वाले तीन आरोपी छात्रों को थाने में बैठाया है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की बात कही है।लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 2021 बैच के एमबीबीएस छात्रों में महाराष्ट्र के जिला नलगांव थाना सावदा के तालुका रावेर निवासी विक्रांत चौधरी पुत्र हेमंतधर्म चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

बताया कि वह साथी महाराष्ट्र के जिला लातूर थाना शिवजी नगर निवासी जयेश धालगढ़े और राजस्थान के जिला दौसा के मंडावर निवासी सुगम सैनी के साथ भल्लाफार्म तिराहे पर स्थित दुकान पर मंगलवार शाम को चाय पीने गया था। लौटते समय कॉलेज से पहले एमबीबीएस 2022 बैच के सात छात्रों ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। इससे तीनों के सिर फूटे और धारदार हथियारों से हमले की भी गंभीर चोटें आई हैं। विक्रांत ने बताया शाम चार बजे 2022 बैच के छात्रों की 2019 बैच के छात्रों से कैंपस में गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन उस घटना में वह तीनों (विक्रांत, जयेश और सुगम सैनी) शामिल नहीं थे और ना ही उनके किसी तरह का कोई विवाद हुआ था।

विज्ञापन

आरोपी तीन छात्रों से थाने में पूछताछ
इसके बाद भी उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर सीओ हसनगंज अरविंद कुमार चौरसिया सोहरामऊ थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के छात्रों से बात की। सीओ ने बताया कि जिस स्थान पर मारपीट हुई वहां सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। फुटेज निकलवाई जा रही है। मारपीट करने वालों की पहचान कर सभी पर जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन को भी मारपीट करने वाले छात्रों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। हमले के आरोपी तीन छात्रों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed