{"_id":"56dc7bc24f1c1b334e8b456f","slug":"ruined","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारिश में सरसों, अरहर और आम के बौर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सरसों, अरहर और आम के बौर गिरे
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश व तेज हवाओं से खेत में गिरी गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तेज हवाओं के साथ हल्के ओले व हल्की बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आई। शनिवार देर रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल में एक-दो दिन पहले पानी लगाया था उनकी फसल खेतों में ही गिर गई। वहीं, इससे सरसों व अरहर फसल के साथ आम के बौर गिर गए है।
शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा था। हल्की हवाएं चल रही थीं। देर शाम आसमान में बादल छाने लगे थे। देर रात लगभग 12 बजे अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।
कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से कई खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो गेहूं की फसल उन खेतों में ही गिरी है जहां एक-दो दिन पहले ही पानी लगा था। वहीं, यह बारिश उन किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आई जिन्होंने अभी तक गेहूं में पानी नहीं लगाया था।
बारिश और तेज हवाओं ने खेत में पकी खड़ी सरसों व अरहर को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, तेज हवा चलने से आम के पेड़ पर लगे काफी बौर गिर गए।
जिला कृषि अधिकारी यतींद्र सिंह ने बताया कि इस बारिश व तेज हवाओं से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। हां, सरसों व अरहर को कुछ नुकसान हो सकता है।
कुछ को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश गेहूं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद ही साबित होगी। उन्होंने कहा कि अगर फिर झमाझम बारिश होती है तो आलू की फसल को तगड़ा नुकसान होने की आशंका है।