{"_id":"6329f5d0721a5b41da1257b0","slug":"report-filed-against-three-people-in-molestation-unnao-news-knp719184456","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: छात्राओं के साथ छेडछाड़ का मामला, एसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: छात्राओं के साथ छेडछाड़ का मामला, एसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 20 Sep 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:48 PM IST
सार
पुरवा थाना क्षेत्र में स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर मौरावां थाना पुलिस ने एसपी से शिकायत के बाद चौथे दिन रिपोर्ट दर्ज की है। 17 सितंबर को मौरावां थाने के एक गांव निवासी महिला ने डीएम अपूर्वा दुबे को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दिया था।
विज्ञापन
उसमें बताया था कि उसकी तीन नाबालिग बेटियों से स्कूल जाते समय तीन युवक छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। डीएम ने मौरावां एसओ अमरनाथ को बुलाकर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद भी एसओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
मंगलवार को महिला ने एसपी दिनेश त्रिपाठी से शिकायत की और मौरावां थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। महिला के अनुसार आरोपी उनकी बेटियों को स्कूल न जाने देने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने मौरावां एसओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद मंगलवार को आनन-फानन तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि लच्छीखेड़ा निवासी जीशान, उसके भाई अतीक व एक नाबालिग भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।