फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   family members caught lover who come to meet his girlfriend

UP: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को घरवालों ने पकड़ा, पहले बेरहमी से पीटा; फिर गले में गमछा बांध लटकाया पेड़ पर

Mon, 13 Nov 2023 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Nov 2023 09:23 PM IST
सार

Unnao News: मृतक साजन अपने पिता और प्रेमिका के परिजन माखी के रऊ स्थित एक ही ईंट भट्टे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। वहीं से दोनों में प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के बिना रहना भी नहीं चाहते थे। 

विज्ञापन
family members caught lover who come to meet his girlfriend
मृतक साजन लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उन्नाव स्थित अटिया रसूलपुर गांव में रविवार को प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। सोमवार सुबह उसका शव प्रेमिका के गांव से दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाहिने कंधे और हाथ में डंडे से पिटाई की चोट की निशान मिले हैं। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव अटिया रसूलाबाद निवासी लालबहादुर का पुत्र साजन लोधी (22) रविवार को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। प्रेमिका के परिजनों के देख लेने पर उन्होंने युवक की पिटाई की थी। उसके बाद युवक अपने घर नहीं गया था। सोमवार सुबह युवक का शव प्रेमिका के गांव से दो सौ मीटर दूर हसनापुर निवासी शिवकुमार की आम की बाग में गमछे के फंदे से पेड़ पर शव लटकता मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत गए ग्रामीणों ने शव देखा। लोगों के पहचान लेने से सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। बेटे का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें दाहिने हाथ और कंधे में डंडे से पिटाई के निशान मिले हैं। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन

कोतवाल राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, एक ही ईंट भट्टे पर करते थे काम 
मृतक साजन अपने पिता और प्रेमिका के परिजन माखी के रऊ स्थित एक ही ईंट भट्टे पर ईंट पाथने का काम करते हैं। वहीं से दोनों में प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के बिना रहना भी नहीं चाहते थे। लेकिन लड़के के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

नाराज होकर वह रास्ते से ही कहीं गायब हो गया
लड़के की जिद पर रविवार को वह लड़की के परिजनों से बात भी करने गए थे। लड़का भी साथ में गया था, लेकिन बात नहीं बनी थी। परिजनों द्वारा शादी से इनकार करने से नाराज होकर वह रास्ते से ही कहीं गायब हो गया था। मृतक भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed