{"_id":"632369a881c49337621ded09","slug":"2-byke-thief-arrested-unnao-news-knp718306451","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटकर नौ दिन में चुराईं पांच बाइकें: पुलिस ने दो शातिर दबोचे, चार बाइकें, दो चेसिस और पार्ट्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटकर नौ दिन में चुराईं पांच बाइकें: पुलिस ने दो शातिर दबोचे, चार बाइकें, दो चेसिस और पार्ट्स बरामद
Fri, 16 Sep 2022 04:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:54 PM IST
सार
सोनिक थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनसे चार बाइकें, दो चेसिस और पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद हुईं बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के सोनिक थाना क्षेत्र में पुरवा मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को दबोच लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने साथी का नाम व पता भी उगल दिया। उसे भी दबोच लिया गया। इनमें से एक आरोपी ने जेल से छूटने के बाद नौ दिन में पांच बाइकें चोरी करने की बात कुबूली है।
विज्ञापन
दोनों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें, दो बाइकों की चेसिस और पार्ट्स बरामद हुए हैं। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और उप निरीक्षक भीमशंकर मिश्र बुधवार देर शाम पुरवा मोड़ पर मुस्तैद थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार युवक से कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। शक होने पर उसे थाने ले गए।
विज्ञापन
उसने अपना नाम अजय देवगन निवासी रामनगर थाना माखी बताया। उसने बाइक चोरी की होने की बात कही। बताया कि वह बाइक चोरी के मामले में 11 अगस्त को ही जेल से छूटा था। 28 अगस्त से पांच सितंबर के बीच उसने कचहरी परिसर व आसपास से पांच बाइकें चोरी कीं।
विज्ञापन
ये बाइकें अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव निवासी फिरोज अली को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय देवगन पर सदर कोतवाली व दही में दस वहीं फिरोजअली पर तीन मामले दर्ज हैं। चोरी के खुलासे में उपनिरीक्षक भीमशंकर मिश्र, हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार और अमित सिंह शामिल हैं।