{"_id":"4a577883c8092fb14336aeeabedcf4e6","slug":"two-woman-groups-fight-in-muradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: अब दो पक्षों की महिलाओं में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: अब दो पक्षों की महिलाओं में तनातनी
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम पर पथराव, मारपीट, फायरिंग और आगजनी के बाद अंदर ही अंदर सुलग रही नफरत की आग मुरादाबाद के दौड़बाग में सोमवार को फिर भड़की। दोनों पक्षों की तमाम महिलाओं की आपस में तनातनी हो गई।
विज्ञापन
एक महिला ने तो दूसरे पक्ष की दुकान पर पत्थर भी फेंका। इससे फिर माहौल गरमा गया। फोर्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिलाओं को जबरन घरों में भेजा। उधर, बवाल के आरोपी अब तक फरार हैं।
विज्ञापन
बवाल और हिंसा के बाद अमन की राह पर लौट रहे दौड़बाग गांव में लोगों के दिलों की आग अभी भी ठंडी नहीं हुई। कुछ अराजक तत्व लगातार आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। लेकिन पुलिस व प्रशासन अब तक ऐसे लोगों को चिन्हित नहीं कर पाया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे दो महिलाएं खेतों से घर लौट रही थीं। धर्म स्थल के आगे गांव के चौक पर जैसे ही वह पहुंचीं। दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उन पर बवाल कराने का आरोप लगा दिया। इस पर महिलाएं भड़क गईं। एक ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर परचून विक्रेता जायदा की दुकान पर मारी।
तभी दूसरे पक्ष की तमाम महिलाएं भी जुट गईं। दोनों में गालीगलौज और हाथापाई शुरू हो गई। उस पर चौक पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। सूचना पर फोर्स दौड़ी। इसके बाद लाठियां फटकारकर सबको घरों के अंदर किया गया।