{"_id":"8cb274cbec6059bded4d7823d6ac42b3","slug":"transfer-of-siksha-mitra-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सहायक अध्यापक बनते ही होगा शिक्षामित्रों का तबादला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सहायक अध्यापक बनते ही होगा शिक्षामित्रों का तबादला'
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाते ही जनपद के एकल व बंद पडे़ विद्यालयों में तैनात किया जाएगा। छह माह बाद दोबारा उनके अभिलेखों की जांच की जाएगी। गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने ‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर गठित टीमों द्वारा शिक्षा मित्रों के अभिलेखों की जांच की जा रही है। प्रदेश में पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
31 जुलाई तक काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सहायक अध्यापक बने शिक्षा मित्रों को उनके मूल तैनाती स्थल से बंद पडे़ व एकल शिक्षकों वाले स्कूलों में तैनात किया जाएगा। वहीं, सहायक अध्यापक बनाने के बाद भी विभागीय स्तर पर छह माह के अंदर मूल अभिलेखों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान फर्जी अंक पत्र मिलने पर संबंधित शिक्षा मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।