फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   those above 60 per cent will get opportunity in teacher's recruitment

शिक्षक भर्ती में 60 फीसदी से ऊपर को मिलेगा मौका

Sun, 13 Jan 2013 11:17 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 13 Jan 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
those above 60 per cent will get opportunity in teacher's recruitment

शिक्षक भर्ती में इस बार आए आवेदन ने शिक्षा विभाग को परेशानी में डाल दिया है। एक-एक अभ्यर्थी ने 20 से 25 स्थानों पर आवेदन कर रखा है। जिलेवार आए आवेदनों के मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फार्म मिलान के बाद सही भरे गए आवेदनों के आधार पर मेरिट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


विभागीय जानकारों की मानें तो शिक्षक भर्ती में इस बार मेरिट काफी अधिक जाएगी। पहली मेरिट में 60 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों को ही मौका मिलेगा। इस बार काउंसलिंग के दौरान ही अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों को जमा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के 72 हजार 825 पदों के लिए आवेदन मांगा था। इस बार शिक्षकों की भर्ती के लिए रिकार्ड आवेदन 70 लाख के करीब आए हैं। यह बात अलग है कि टीईटी और सीटीईटी पास करीब ढाई ही बीएड डिग्रीधारक हैं, लेकिन एक-एक छात्र ने 20 से 25 जिलों में आवेदन किया है। इसके चलते इस बार पहली मेरिट में 60 फीसदी से अधिक अंक वाले ही मौका पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट का निर्धारण गुणांक के आधार पर किया जाएगा। हाईस्कूल 10 प्रतिशत, इंटरमीडिएट 20, स्नातक 40 और बीएड के अंकों को 30 प्रतिशत गुणांक मानते हुए मेरिट बनाई जाएगी। शिक्षक भर्ती के लिए जिलेवार मेरिट 22 जनवरी तक जारी करने और काउंसलिंग 29 जनवरी से कराने की तैयारी है।


काउंसलिंग के साथ ही 30 दिनों तक चयनितों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और इसके दो दिन बाद से शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार खास बात यह होगी कि काउंसलिंग के समय ही चयनितों के मूल प्रमाण पत्रों को जमा करा लिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा कि सीटें भरने के बाद उस पर तैनाती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed