फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   tension between shia and sunni in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर:शिया-सुन्नी तनाव,पीएसी तैनात

Thu, 07 Nov 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
tension between shia and sunni in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर जिले के गांव हाशमपुर में धार्मिकस्थल पर बैनर लगाने को लेकर शिया और सुन्नी के लोगों में बुधवार को जमकर पथराव हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। जानकारी पर एसडीएम जानसठ बाबूराम और सीओ मुकेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाला। एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुहर्रम तक गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि हाशमपुर में काफी पुरानी मस्जिद है, जिसमें शिया और सुन्नी के लोग नमाज अदा करते हैं।


काले कपड़े पर सफेद रंग से उर्दू में लिखा एक बैनर मस्जिद पर लगा था, जिसे कुछ युवकों ने उतार दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी हो गई। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों की बैठक कर मामले को सुलझा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed