सुरेंद्र सिंह की पत्नी बोलीं, स्मृति ईरानी मेरे बच्चों की देखभाल अपनों की तरह करेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या को लेकर अब उनकी पत्नी रुक्मणी सिंह ने संवाददाताओं से बात की है। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा- अमेठी से चुनी गई नई सांसद स्मृति ईरानी मुझसे मिलीं और उन्होंने मेरे परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। वे अपने बच्चों की तरह मेरे बच्चों की भी देखभाल करेंगी और उसे सुरक्षा मुहैया कराएंगी। रुक्मणी ने कहा कि ये राजनीतिक भिड़ंत है। मेरे पति ने दीदी (स्मृति) को जीताने में मदद की है। यहां बहुत सारे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।
Rukmani Singh, wife of Surendra Singh, ex-village head of Barauli, Amethi who was shot dead y'day: Smriti Irani met me & assured she'll take care of my children like her own&give us protection. It was a political fight, he helped didi to win. There are many Congress workers here. pic.twitter.com/q6l1rF426Q
— ANI UP (@ANINewsUP) May 26, 2019विज्ञापन
गौरतलब हो आज भाजपा सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में पार्टी नेता व बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। अंतिम यात्रा में उन्होंने रूढ़ियों को तोड़ते हुए भाजपा नेता की अर्थी को कांधा दिया और परिजनों को सांत्वना दी।
बता दें कि शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह की बरौलिया स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रदेश प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।