फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA devmani dwivedi wrote a letter to CM yogi, demand of Investigation against DM

भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, डीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 08 Sep 2020 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
MLA devmani dwivedi wrote a letter to CM yogi, demand of Investigation against DM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
जिले में पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर किट खरीद व भुगतान के मामले में डीपीआरओ के निलंबन के बाद भी प्रकरण का पटाक्षेप नहीं हो रहा है। डीपीआरओ पर कार्रवाई के बाद लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को फिर पत्र लिखा है। जिसमें विधायक ने डीएम की मंशा पर सवाल उठाते हुए सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


विधायक देवमणि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में अन्य जिलों की अपेक्षा जिले में कोरोना किट खरीद महंगी दर पर करने का आरोप लगाया है। कहा कि 24 जुलाई को कोरोना किट का शासन से रेट जारी होने के बाद भी कई दिनों तक महंगी दर पर खरीदे गए थर्मल स्कैनर व पल्स ऑक्सीमीटर का भुगतान ग्राम पंचायतों से कराया जाता रहा।
विज्ञापन


यही नहीं एक अगस्त को शासकीय  व्हाट्स एप ग्रुप पर अफसरों ने डीएम के आदेश का जिक्र करते हुए एडीओ पंचायतों पर प्रत्येक ग्राम पंचायतों से भुगतान कराने का दबाव बनाया। विधायक ने शासनादेश जारी होने के कई दिन बाद तक भुगतान पर रोक नहीं लगाने व भुगतान के लिए दबाव बनवाने के मामले में डीएम की मंशा पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार

विधायक ने कोविड किट में सरकारी धन के दुरुपयोग व सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि इसके बाद भी डीएम मीडिया को गलत बयान देकर मुझे झूठा साबित करने की कोशिश कर रही हैं। सीएम को लिखे पत्र में विधायक ने डीएम को जिले से हटाकर जांच कराने की मांग की है। कहा कि डीएम के रहते जांच प्रक्रिया पारदर्शी नहीं हो सकती है। 

जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कोरोना किट के मामले में कोई भ्रष्टाचार नहीं बरते जाने के बयान को मंगलवार को फिर दोहराया। कलेक्ट्रेट में कहा कि इसमें शासनादेश का अनुपालन किया गया है। जानकारी मिलते ही भुगतान पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed