फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   commits suicide

एडमिट कार्ड न मिलने से परेशान छात्र ने की खुदकुशी

Mon, 14 Mar 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश पत्र न मिलने से परेशान बीएससी के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत तरखौली निवासी राम आसरे का बेटा विजय बहादुर (21) सुल्तानपुर के केएनआईपीएसएस से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। विजय बहादुर कोतवाली नगर क्षेत्र के कस्बा निवासी जावेद के निजी हॉस्टल में किराए पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन


मंगलवार से कॉलेज में परीक्षा शुरू हो रही है। रविवार को ही विजय बहादुर परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने घर से हॉस्टल पहुंचा था। विजय का प्रवेश पत्र नहीं आया था। इससे परेशान विजय ने सोमवार को हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद हॉस्टल संचालक की सूचना पर सीताकुंड चौकी इंचार्ज संदीप राय और उप निरीक्षक एसपी सिंह हॉस्टल पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को विजय बहादुर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।


इस बाबत उप निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि सुुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा गया है। सुसाइड नोट में विजय बहादुर ने लिखा है कि उसका प्रवेश पत्र नहीं आया है। जिसकी वजह से वह परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा। इससे परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed