फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   chain Looted of women, son stabbed

महिला की चेन लूटी, बेटे को चाकू मारा

Wed, 09 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
chain Looted of women, son stabbed
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के भुसहरी मोड़ के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक से रिश्तेदारी जा रहे मां-बेटे से तमंचे के जोर पर लूटपाट शुरू कर दी। बेटे ने लूट का विरोध करते हुए तमंचा छीन लिया तो दूसरे बदमाश ने उसके पेट में चाकू मार दिया। बेटे के घायल होते ही लुटेरे उसकी मां की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ के लिए सक्रिय हुई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने छीने गए तमंचे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव सोइया निवासी शैलेश सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह बुधवार को अपनी मां उर्मिला को बाइक से लेकर थाना क्षेत्र के ही गांव वनसोनपटी अपने रिश्तेदार राजेंद्र सिंह के यहां आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेश अपनी मां को लेकर भुसहरी मोड़ से आगे बढ़े ही थे कि अचानक पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। रुकते ही एक बदमाश ने शैलेश की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उनकी मां के गले से सोने की चेन को छीनने लगे।

शैलेश इसका विरोध करते हुए तमंचा लिए बदमाश से भिड़ गया। उसने बदमाश को गिराकर उससे तमंचा छीन लिया। अन्य बदमाशों ने शैलेश को हावी होता देख उसके पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से घायल शैलेश लहूलुहान होकर तमंचा हाथ में लिए जमीन पर गिर पड़ा।


इस बीच बदमाश हड़बड़ाहट में उर्मिला की चेन छीनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से शैलेश को सीएचसी अमेठी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed