{"_id":"68a57e953f26a93f43041a02","slug":"accident-on-purvanchal-expressway-car-of-a-family-going-for-treatment-overturned-driver-died-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा : इलाज के लिए जा रहे परिवार की कार पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा : इलाज के लिए जा रहे परिवार की कार पलटी, चालक की मौत
Wed, 20 Aug 2025 06:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:26 PM IST
सार
हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ। कार डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में इलाज के लिए लखनऊ जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बिरसिंहपुर बाजार के पास हुआ जब वाहन चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कार में सवार परिवार बिहार के चंपारण जिले के पालनावा गांव का रहने वाला था। वाहन चला रहे दीपक कुमार गुप्ता (50 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश प्रसाद गुप्ता रात करीब 1:30 बजे झपकी आ जाने के कारण नियंत्रण खो बैठे। तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चालक दीपक कुमार की मौत हो गई। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। इस हादसे में दीपक के बड़े भाई राजन (65), भाभी डेज़ी (48) और भतीजी पलक (22) घायल हो गए। तीनों का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन