फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sudhir mishra to shoot his next film in lucknow

'चमेली' के निर्माता को लखनऊ में चाहिए 'मेहरुन्निसा'

Fri, 28 Jun 2013 11:15 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Jun 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
sudhir mishra to shoot his next film in lucknow

उम्र 17 से 20 साल। रंग चम्पई। नाजुक और खूबसूरत भी...शहर में इन दिनों एक ऐसी ही लड़की की तलाश जारी है। इस तलाश में एक खूबी और तलाशी जा रही है वो है लखनऊ की मीठी जुबान। यह तलाश किसी गुमशुदा की नहीं बल्कि सुधीर मिश्रा की फिल्म मेहरुन्निसा के अहम किरदार के लिए की जा रही है।

विज्ञापन


लोकल कलाकारों ने मारा 'पचासा'

मुंबई से कास्टिंग डायरेक्टर लखनऊ पहुंच चुके हैं। 50 से ज्यादा लोकल कलाकारों को फिल्म के लिए चुन भी लिया गया है लेकिन युवा मेहरुन्निसा के किरदार के लिए अभी कोई चेहरा कास्टिंग डायरेक्टर को जंचा नहीं है।
विज्ञापन


लखनऊ में ही फिल्म बननी है फिल्म
लंबे अर्से से मेहरुन्निसा के चर्चे हो रहे थे। कुछ समय पहले शहर आए सुधीर मिश्रा ने कहा था कि फिल्म जल्द ही शुरू होगी लेकिन कोई तारीख तय नहीं थी। उनका कहना था कि कहानी लखनऊ की है तो लखनऊ में ही फिल्म बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में शुरू होगी फिल्म
सूत्रों की माने तो फिल्म जुलाई में शुरू हो रही है। कास्टिंग के साथ लोकेश को फाइनल करने का काम भी चल रहा है। चौक के कुछ पुराने घरों को हरी झंडी भी दे दी गई है। अब हर किसी को उस वक्त का इंतजार है जब सुधीर मिश्रा अपनी टीम के साथ आएं और फिल्म की शूटिंग शुरू हो।


सुधीर मिश्रा की हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी चित्रांगदा सिंह होंगी, जो फिल्म में मेहरुन्निसा का किरदार निभा रही हैं।

बॉलीवुड में शहर से एक और बड़ा नाम
बॉलीवुड की लिस्ट में लखनऊ का नाम इन दिनों काफी ऊपर चला गया है। पिछले तीन सालों की अगर बात करें तो कई बड़े बैनर और कई बड़ी फिल्में लखनऊ के नाम रहीं।

माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, तिगमांशु धूलिया, सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, इरफान खान, कंगना रनावत के साथ कई कलाकारों ने लखनऊ में महीना भर तक अलग-अलग फिल्मों के लिए शूटिंग की। अब बारी मेहरुन्निसा की है।

फिल्म में एक किरदार के लिए बिग बी की भी चर्चा थी अगर वो शामिल होते हैं तो शहर में एक बड़ी फिल्म और कई बड़े सितारों का नाम और जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed