{"_id":"10c6671a-7bd9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"student-sent-obscene-messages-after-hacking-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं के छात्र ने फेसबुक अकाउंट हैक कर भेजे अश्लील संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वीं के छात्र ने फेसबुक अकाउंट हैक कर भेजे अश्लील संदेश
मैनपुरी/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
अगर आपके बच्चे का अकाउंट फेसबुक अथवा अन्य किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर है तो सावधान हो जाएं। हो सकता है उसके साथी ही उसका अकाउंट हैक कर लें। इतना ही नहीं, वे किसी लड़की को मित्र बनाकर उसके साथ अश्लील चैटिंग शुरू कर दें। ऐसा ही मामला मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में सामने आया है। कक्षा 10 के छात्र की आईडी आठवीं के छात्र ने हैक कर आगरा की एक छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला देवपुरा निवासी दसवीं के एक छात्र ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया। कुछ दिन पूर्व इस आईडी से आगरा की एक लड़की को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजी गई। लड़की ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। इसके बाद इस अकाउंट से लड़की को अश्लील संदेश और एसएमएस से परेशान किया जाने लगा। लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
लड़की की मां पता लगाते हुए उस छात्र के घर पहुंच गईं। उनकी बातें सुन कर लड़के के मां-बाप सन्न रह गए। लड़के की मां के अनुसार, 10 फरवरी को अचानक उनके बेटे का अकाउंट खुलना बंद हो गया। पासवर्ड गलत बता रहा था। वह इस बात को अनदेखा कर गईं।
विज्ञापन
लेकिन इस शिकायत के बाद जब छात्र के घरवालों ने आईटी विशेषज्ञों की मदद ली तो पता चला कि वहीं के ही आठवीं के एक छात्र ने वह अकाउंट हैक कर लिया था। वही लड़की को अश्लील संदेश भेज रहा था। आरोपी छात्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दे दी गई है।