फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   student father says legal battle will continue in muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: बच्चे के पिता ने कहा, सांप्रदायिक सौहार्द के लिए किया फैसला; जारी रहेगी कानूनी लड़ाई

Sun, 27 Aug 2023 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Aug 2023 10:03 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में छात्र के पिता ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए फैसला किया है, लेकिन वह कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। लोगों ने भी उनसे वादा किया है कि कानूनी लड़ाई में उनके साथ रहेंगे।

विज्ञापन
student father says legal battle will continue in muzaffarnagar
छात्र के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव निवासी  छात्र के पिता इरशाद त्यागी ने कहा कि सभी ने कानूनी लड़ाई में उनका साथ देने का वादा किया है। इसके बाद सांप्रदायिक सौहार्द के लिए फैसला किया गया है। उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। गांव का माहौल शांतिपूर्ण रहना चाहिए। उन्होंने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उस पर पुलिस-प्रशासन अपना काम करे। 
विज्ञापन


वीडियो बनाने वाले पीड़ित के चचेरे भाई नदीम का कहना है कि वह तहरीर दे चुके हैँ। पुलिस-प्रशासन कानून के हिसाब से अपना काम करे। सौहार्द के लिए सामाजिक फैसला स्वीकार किया गया है, लेकिन कानून अपना काम करेगा। 
विज्ञापन


शनिवार को गांव में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, त्यागी भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में बच्चों को गले मिलवाकर सुलह कराई गई थी। दोनों पक्षों ने कहा था कि पंचायत का फैसला मान्य है। अब पीड़ित के पिता के बयान के बाद इस फैसले की स्वीकार्यता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्कूल में शिक्षिका द्वारा छात्र को अन्य छात्रों से थप्पड़ मरवाने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद इरशाद का बयान आया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। स्कूल ने उनकी फीस लौटा दी है। शनिवार सुबह तहरीर देकर केस दर्ज कराया और दोपहर में फैसला हुआ। रविवार को फिर बयान आया कि कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed