फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP suspended three policemen in case of murder of constable by trampling him with Scorpio in Deoria

देवरिया: तस्करों ने स्कॉर्पियो से रौंदकर की थी सिपाही की हत्या, लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 22 Sep 2023 10:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Sep 2023 10:59 PM IST
सार

स्कॉर्पियो से रौंदकर सिपाही की हत्या मामले में  एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। सीओ की जांच में तीनों लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए थे।

विज्ञापन
SP suspended three policemen in case of murder of constable by trampling him with Scorpio in Deoria
Pratapgarh News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भटनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करों ने बुधवार को स्कॉर्पियो से रौंदकर सिपाही महानंद की हत्या कर दी थी। मामले में एसपी ने भटनी थाने के एसओ डॉ. महेंद्र कुमार, हेड मुहर्रिर भोरिक यादव और कार्यालय के मुंशी श्रवण कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ की जांच में तीनों लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए थे। इनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया पुल के पास बुधवार की भोर में बैरियर पर तैनात सिपाही महानंद यादव को शराब तस्करों ने स्कार्पियो से रौंद दिया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव की ओर से मामले की जांच में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। थाना प्रभारी पर महानंद को निहत्थे बॉर्डर पर ड्यूटी के लिए भेजने का आरोप है।
विज्ञापन


साथ ही शराब तस्करी की सूचना के बाद भी बिना ब्रीफिंग के पुलिसकर्मी को भेजा जाना भी लापरवाही है। हेड मुहर्रिर भोरिक यादव और कार्यालय के मुंशी श्रवण कुमार ने भी सिपाही की अकेले ड्यूटी लगा दी थी। हमराही के तौर पर एक होमगार्ड को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी संकल्प शर्मा ने एसओ डॉ. महेंद्र कुमार सहित तीनों पुलिसकर्मियों को शुक्रवार शाम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जांच में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed