{"_id":"5f2212ac-75e3-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"sp-names-raju-srivastava-as-party-candidate-for-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू श्रीवास्तव कानपुर से करेंगे 'साइकिल' की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू श्रीवास्तव कानपुर से करेंगे 'साइकिल' की सवारी
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव कानपुर से सपा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा सपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव ने बुधवार को की।
विज्ञापन
यादव ने बताया कि मिर्जापुर से मौजूदा सांसद बालकुमार पटेल को ही टिकट दिया गया है। गाजीपुर से मौजूदा सांसद राधेमोहन सिंह का टिकट बहाल कर दिया गया है। पहले घोषित सूची में गाजीपुर से प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह को राधेमोहन सिंह की जगह टिकट दिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को घोषित टिकटों को लेकर सपा ने प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में 66 के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। कानपुर से राजू श्रीवास्तव को चुनाव लड़ाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सपा ने भाजपा के परंपरागत कायस्थ वोटों में सेंधमारी की दृष्टि से राजू को कानपुर से मैदान में उतारा है। राजू कानपुर के रहने वाले हैं लेकिन अभी वह मुंबई में रहते हैं। मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल अभी कानपुर से सांसद हैं।