फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   SP delegation met District Magistrate Sanjeev Ranjan in Pratapgarh

प्रतापगढ़: सुनील सिंह साजन ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- सपा के प्रशिक्षण शिविर को रोकने की रच रही साजिश

Tue, 26 Sep 2023 01:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 26 Sep 2023 01:58 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से मुलाकात की। वहीं, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि सरकार सपा के प्रशिक्षण शिविर को रोकने की साजिश रच रही है। 

विज्ञापन
SP delegation met District Magistrate Sanjeev Ranjan in Pratapgarh
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गुलशन यादव, जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव और जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज है। इसी सिलसिले में मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से मुलाकात की। सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार यादव उर्फ साजन ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रतापगढ़ में सपा मुखिया का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर न हो। इसे असफल करने के लिए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जेल में निरुद्ध जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। साजिश के तहत दर्ज मुकदमे में उन लोगों की तलाश की जा रही है, जो प्रशिक्षण शिविर के लिए काम कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री विधायक इंद्रजीत सरोज विधायक अभय सिंह ताहिर हसन डॉक्टर आरके वर्मा राम सिंह पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed