{"_id":"56e445f84f1c1b1d6f8b458c","slug":"storm-and-rain-damage-to-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में शनिवार को आई आंधी के दौरान उड़ता धूल का गुबार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह से मौसम की लुकाछिपी के खेल से किसानों धड़कनें बढ़ गई हैं। कभी कड़ी धूप तो कड़ी आंधी के साथ बारिश और ओले पड़ रहे। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। शनिवार की शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के साथ बारिश भी हुई। इससे किसानों की नींद उड़ गई है। सबसे ज्यादा असर अरहर और आम की फसल पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक जल्द मौसम नहीं सुधरा तो फसल की बर्बादी का आंकड़ा तीस प्रतिशत के पार जा सकता है।
राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, अनपरा, बभनी, दुद्धी, रेणुकूट, मधुपुर, घोरावल, रामगढ़, नगवां, कोन, म्योरपुर, बीजपुर, शक्तिनगर सभी इलाकों में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। शाम को सात बजे के करीब राबर्ट्सगंज सहित जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश भी हुई। पकने के कगार पर पहुंची दलहनी-तलहनी फसलों के साथ ही आम के फसल को खासी क्षति पहुंची। किसान विनोद देव, श्रीकांत मिश्र, शंकर पटेल, मनमोहन पाठक आदि का कहना था कि अवर्षण के चलते पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। अब मौसम के बदलाव ने भी नुकसान करना शुरू कर दिया है। अभी अधिकांश फसल खेतों में ही पड़ी हुई है। अगर यही स्थिति रही तो लागत निकलना भी मुश्किल होगा।